{"_id":"5b7bb54242c792463724e4c8","slug":"up-government-will-give-award-of-50-lakhs-rupees-to-saurabh-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाड में गोल्ड जीतने वाले सौरभ को योगी सरकार देगी 50 लाख का इनाम, राजपत्रित नौकरी का भी ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियाड में गोल्ड जीतने वाले सौरभ को योगी सरकार देगी 50 लाख का इनाम, राजपत्रित नौकरी का भी ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
सौरभ चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले यूपी के सौरभ चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। प्रदेश और देश का नाम रोशन करने पर सीएम ने उन्हें 50 लाख रुपये का पुरस्कार और राजपत्रित नौकरी देने की घोषणा की है।
मालूम हो कि यूपी के मेरठ निवासी 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। सौरभ ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरान्वित किया है। उनका अंतिम-2 में मुकाबला जापान के मत्सुदा से था। जापानी निशानेबाज का दो में से पहला शॉट 8.9 पर जाकर लगा, जिससे भारतीय निशानेबाज को लाभ मिला। सौरभ ने इस मौके को जाने नहीं दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम पर लिया।
वहीं, हरियाणा के अभिषेक वर्मा 219.3 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।