{"_id":"653081656e611e4210012935","slug":"up-government-will-form-a-committee-to-increase-the-honorarium-of-shikshamitras-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि के लिए शासन बनाएगा कमेटी, शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि के लिए शासन बनाएगा कमेटी, शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश
Thu, 19 Oct 2023 06:41 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 19 Oct 2023 06:41 AM IST
सार
संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रमुख सचिव ने माना कि शिक्षामित्रों को दिया जाने वाला मानदेय काफी कम है। इतने कम मानदेय में किसी का भी परिवार चलाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षामित्रों के सड़क पर उतरने के बाद उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम के साथ बुधवार को वार्ता हुई। इसमें शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि समेत अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही के लिए शासन स्तर पर एक कमेटी के गठन पर सहमति बनी। देर रात बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रमुख सचिव ने माना कि शिक्षामित्रों को दिया जाने वाला मानदेय काफी कम है। इतने कम मानदेय में किसी का भी परिवार चलाना संभव नहीं है। ऐसे में इसमें वृद्धि होनी चाहिए और शासन इस पर सकारात्मक निर्णय लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इतने कम मानदेय के बाद भी शिक्षामित्रों का पीएफ क्यों नहीं कटता है?
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय में वापसी, मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को मुआवजा आदि पर भी सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रमुख सचिव ने जल्द ही कमेटी के गठन कर बैठक कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद हम अपना धरना स्थगित करते हैं। अगर जल्द सकारात्मक कार्यवाही नहीं शुरू हुई तो दोबारा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन