फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will develop advanced web portal related to biodiesel projects.

UP News: बायोडीजल के उत्पादन, वितरण से संबंधित एड्वांस्ड वेब पोर्टल का विकास करेगी योगी सरकार

Tue, 28 Nov 2023 03:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Nov 2023 03:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के प्रयोग के लिए नए आधुनिक वेब पोर्टल का विकास यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड कराएगा। नया पोर्टल बायोडीजल के उत्पादन व वितरण से संबंधित एनओसी व लाइसेंस आवंटन प्रक्रिया सरलता के साथ पूर्ण करने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
UP government will develop advanced web portal related to biodiesel projects.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने बायोडीजल के उत्पादन, भंडारण, क्रय व वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा कई उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में, अब बायोडीजल को लेकर यूपीनेडा के प्रयोग के लिए एक अत्याधुनिक व विशिष्ट पोर्टल के निर्माण की तैयारी यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा की जा रही है। यह पोर्टल कई खूबियों से लैस होगा तथा बायोडीजल के उत्पादन, वितरण, एनओसी क्लियरेंस, लाइसेंस आवंटन, पंजीयन, वाद निस्तारण तथा भुगतान संबंधी कार्यों की पूर्ति के लिए 'वन स्टॉप सॉल्यूशन प्लैटफॉर्म' की तरह कार्य करेगा।

विज्ञापन


पब्लिक ऑफिसर, जिलाधिकारी भी कर सकेंगे मॉनिटरिंग
इस प्रस्तावित वेब पोर्टल का विकास यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा होगा, जिसने ई-निविदा के माध्यम से एजेंसी के निर्धारण व कार्यावंटन के लिए आवेदन मांगे हैं। उल्लेखनीय है कि वेब पोर्टल के विकास का कार्य प्राप्त करने वाली सॉफ्टवेयर एजेंसी को उसके डिजाइन, डेवलपमेंट, इंप्लीमेंटेशन और ऑपरेशनल ट्रेनिंग के साथ ही एनओसी व लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के दौरान मदद करनी होगी। कार्य विवरण के अनुसार, यह वेब पोर्टल काफी डीटेल्ड होगा तथा हिंदी व इंग्लिश माध्यम में कार्य करेगा। इसमें यूपीनेडा के अधिकारियों समेत पब्लिक ऑफिसर्स के लॉगिन और जिलाधिकारियों के लॉगिन तथा कार्य योजनाओं की मॉनिटरिंग समेत कई फीचर्स होंगे। इसके अतिरिक्त, पोर्टल पर बायोडीजल को लेकर योगी सरकार की पॉलिसी समेत कई अन्य अहम जानकारियां व विवरण भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा नेताओं ने नई नियमावली का किया विरोध, काले कपड़े पहनकर पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कब मिलेगा मंत्रीपद?: राजभर को अब दिल्ली से आस, शाह से मुलाकात के बाद ही बताएंगे मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख


'निवेश मित्र' के साथ इंटीग्रेट होकर कार्य करने में होगा सक्षम
पोर्टल को इस लिहाज से निर्मित किया जाएगा कि वह निवेश मित्र के साथ इंटीग्रेट होकर कार्य करने में सक्षम हो। वेबसाइट में एप्लिकेंट रजिस्ट्रेशन, एप्लिकेशन अप्रूवल, एनओसी मॉड्यूल, पेमेंट मॉड्यूल, रीन्यूअल मॉड्यूल, क्वेरी सब्मिशन, रिपोर्टिंग मॉड्यूल, एसएमएस व ई-मेल इंटीग्रेशन, क्लाउड सर्वर, सिक्योरिटी ऑडिट, हेल्पडेस्क मॉड्यूल तथा वेब सर्वर डोमेन के लिए एसएसएल जैसे फीचर्स होंगे। इसमें एक डैशबोर्ड होगा जिसमें एप्लिकेंट लॉगिन, मैनुफैक्चरिंग यूनिट, रीटेलर यूनिट जैसे लॉगिन इंटरफेस रहेंगे। यह रिस्पॉन्सिव डिजाइन टेक्नोलॉजी आधारित होगा। इसका डेटा ट्रांसफर बैंडविड्थ 1000 गीगाबाइट प्रति सेकेंड होगा जबकि 500 गीगाबाइट तक डिस्क टू डिस्क बैकअप स्टोरेज की सुविधा से लैस होगा। इसके साथ ही, इसमें लाइव टेलिकास्टिंग की सुविधा भी रहेगी। यह वेब पोर्टल यूजर फ्रेंडली होगा तथा इसके जरिए त्वरित वाद निस्तारण की प्रक्रिया को भी बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed