फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government will celebrate Forestry new years in state.

यूपी: 36.15 करोड़ पौधरोपण के बाद अब वानिकी नववर्ष मनाएगी योगी सरकार, सृजन व संरक्षण पर काम कर रही सरकार

Sat, 30 Sep 2023 03:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Sep 2023 03:06 PM IST
सार

योगी सरकार वनों के सृजन व संरक्षण के लिए काम कर कर रही है। प्रदेश सरकार ने अब वानिकी नववर्ष मनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
UP government will celebrate Forestry new years in state.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूपी में सफलतापूर्वक वृहद रूप से 36.15 करोड़ पौधरोपण करने के बाद योगी सरकार अब वानिकी नववर्ष भी मनाएगी। सभी 75 जनपदों में समान रूप से पौधरोपण के पश्चात पहली अक्तूबर को राजधानी लखनऊ के साथ ही सूबे के सभी 75 जनपदों में इसका वृहद आयोजन किया जाएगा। विभिन्न वानिकी कार्यों के संबंध में एक्टिविटी बुक का भी विमोचन होगा। साथ ही पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान 2024 के लिए मिशन टीम भी अभी से घोषित होगी यानी कागजों से निकलकर योगीराज में यह नववर्ष अब जमीं पर भी दिखेगा। 

विज्ञापन


वृक्षारोपण अभियान-2023  की मिशन टीम को काम का मिलेगा इनाम 
वृक्षारोपण अभियान-2023 को सफल बनाने वाली मिशन टीम की हौसलाअफजाई करने के बाद योगी सरकार अब उनका सम्मान भी करेगी। योगी सरकार के मार्गदर्शन में विभाग ने अगले वर्ष की तैयारी भी शुरू कर दी है। वानिकी नववर्ष के तहत 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ' जनअभियान 2024 के लिए मिशन टीम के गठन की घोषणा होगी। वृक्षारोपण वर्ष 2023-24 के लिए नवगठित मिशन टीम को बेटन हस्तांतरित किया जाएगा। वृक्षारोपण वर्ष 2024 के लिए आईटी सेल द्वारा पीएमएस व एनएमएस साइट की लांचिंग होगी। साथ ही कॉफी टेबल बुक व विभिन्न वानिकी कार्यों के संबंध में एक्टिविटी बुक का विमोचन भी होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: संघ के अनुषांगिक संगठन दूर करेंगे चुनावी राह के कील कांटे, भगवा माहौल बनाने की कोशिश शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: तस्वीरों में देखें राममंदिर की सीढ़ी व दरवाजों का काम, 32 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करेंगे रामलला के दर्शन


सिल्वीकल्चरल प्लान ऑफ ऑपरेशन का किया जाएगा क्रियान्वयन 
वानिकी नववर्ष के तहत 2023-24 के लिए तैयार की गई मुख्य लाटों को उप्र वन निगम को हस्तांतरण करने की कार्यवाही शुरू होगी। विभिन्न प्रभागों में अग्रिम मृदा कार्य व नर्सरियों में थैली भरान कार्य का शुभारंभ, विभिन्न प्रभागों के मुख्य पातन की लाटों के बाउंड्री रजिस्टर पर वन निगम के प्रतिनिधि द्वारा हस्तांतरण की कार्यवाही, प्रत्येक प्रभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए तैयार किए गए सिल्वीकल्चरल प्लान ऑफ ऑपरेशन का क्रियान्वयन पहली अक्तूबर 2024 से किया जाएगा। इसका उद्देश्य अगले वर्ष की कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी बनाना भी है।

समस्त जनपदों में विभागीय कर्मचारियों व आमजन को किया जाएगा जागरूक  
वानिकी नववर्ष के अनुसार सभी 75 जनपदों में कार्यक्रम होंगे। इसके तहत एक-एक नर्सरी चिह्नित कर वृक्षारोपण समिति के अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की जाएगी। विभाग की तरफ से नर्सरी में पौध उगान, अग्रिम मृदा कार्य, वृक्षारोपण की सुरक्षा व देखरेख, सिल्वीकल्चरल (वनवर्धन) ऑपरेशन, कटान के लाटों की मॉर्किंग व पातन में सावधानियां, प्रभाग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण वानिकी कार्य, वन्य जीवों की सुरक्षा, मानव-वन्य जीव संघर्ष आदि में से किसी एक विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 

36.15 करोड़ पौधे लगाकर योगी सरकार ने रचा इतिहास 
योगी सरकार ने 2023 में 36.15 करोड़ पौधे लगाकर इतिहास रच दिया। सिर्फ दो दिन 22 जुलाई को 30,21,51,570 तथा स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को 5.94 करोड़ पौधे राजधानी लखनऊ समेत सभी 75 जनपदों में लगाए गए। सीएम योगी ने 22 जुलाई को बिजनौर व मुजफ्फरनगर में गंगा किनारे पौधरोपण कर इस महाभियान का शुभारंभ किया था, जबकि 15 अगस्त को उन्होंने अमृत वाटिका, गोमती तट (झूलेलाल वाटिका के निकट) लखनऊ में पौधरोपण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed