{"_id":"5c79cb5abdec22736b5eb5a3","slug":"up-government-will-bring-ordinance-for-change-in-single-land-ownership","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब 12.5 एकड़ से अधिक जमीन रख पाएंगे भू-स्वामी, राज्य सरकार लाएगी अध्यादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब 12.5 एकड़ से अधिक जमीन रख पाएंगे भू-स्वामी, राज्य सरकार लाएगी अध्यादेश
Sat, 02 Mar 2019 05:46 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 02 Mar 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
योगी अदित्यानाथ
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार जमींदारी उल्मूलन एवं भूमि सुधार (जेडएएलआर) एक्ट में अध्यादेश के जरिये एकल भू-स्वामित्व की सीमा में बदलाव करने जा रही है। इसके बाद 12.5 एकड़ से अधिक जमीन का स्वामित्व एक व्यक्ति के पास हो सकेगा। अभी तक इस सीमा के लागू होने की वजह से कई बड़े भू-स्वामियों को अपनी जमीनें छिनने की आशंका रहती थी।
इसके उद्योगों के विस्तार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ये बातें शुक्रवार को सीआईआई के यूपी में सहभागिता से औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में निदेशक उद्योग बंधु संतोष यादव ने कही।
उन्होंने गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि सरकार तीन से चार दिनों अध्यादेश की घोषणा कर देगी। इसके बाद शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। हालांकि विस्तृत जानकारी अध्यादेश के बाद ही सामने आएगी। वहीं उद्यमियों का कहना है कि 12.5 एकड़ की सीमा के लागू होने की वजह से औद्योगिक विस्तार के लिए जमीन लेना मुश्किल हो गया है। इसमें बदलाव से उन्हें भी बड़ी राहत मिलेगी।

10 साल में नगर निगम को ट्रांसफर नहीं हो पाए क्षेत्र
उद्योग बंधु निदेशक से एक उद्यमी ने शिकायत की कि वर्ष 2001 में एक शासनादेश हुआ था, इसके तहत यूपीएसआईडीसी के अधीन औद्योगिक क्षेत्रों को नगर निगमों को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। वर्ष 2009 में यूपीएसआईडीसी की बोर्ड के बैठक में इसे अंगीकृत भी कर लिया गया।
इसके 10 साल बाद भी नगर निगमों को ट्रांसफर इन क्षेत्रों को सफाई व अन्य व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए नहीं दिया जा सका। जबकि नगर निगम संपत्ति कर जरूर यहां वसूलते हैं।
निवेश को बढ़ाने का बना माहौल : मुख्य सचिव
सीआईआई के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने एक वीडियो संदेश से बताया कि निवेश मित्र के जरिये उद्यमियों के लिए अनुकूल माहौल बनाया जा रहा है। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
वर्तमान में सरकार के 20 विभाग निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से 70 सेवाएं दे रहे हैं। सात महीने में ही 29 हजार निवेशकों ने पोर्टल पर आवेदन किया है। 21 हजार से अधिक निवेशकों को अनुमति दी गई है।

विनोद शर्मा बनाए गए सीआईआई यूपी काउंसिल के अध्यक्ष
वार्षिक कार्यक्रम में विनोद शर्मा, प्रबंध निदेशक डेकी इलेक्ट्रॉनिक्स को सीआईआई यूपी काउंसिल का 2019-20 के लिए अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, दयाल फर्टिलाइजर्स के निदेशक अंकित गुप्ता को उपनिदेशक बनाया गया है।
निवेश बढ़ाने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा
सीआईआई के उप चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार को सबको साथ लेकर चले। वहीं, प्रदूषणमुक्त वातावरण पर भी ध्यान देना होगा। काउंसिल के मौजूदा अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो रहा है। इससे निवेशकों में यूपी की छवि सुधरी है।