{"_id":"625c0c8a768c834c5004c2f9","slug":"up-government-will-bring-bazra-purchase-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: धान व गेहूं की तर्ज पर बाजरा खरीद की नीति लाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: धान व गेहूं की तर्ज पर बाजरा खरीद की नीति लाएगी सरकार
Sun, 17 Apr 2022 06:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Apr 2022 06:18 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत स्तर पर अफसरों से गोदाम बनाने की कार्ययोजना मांगी है। उन्होंने धान व गेहूं की तर्ज पर बाजरा खरीद तैयार करने की बात कही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान और गेहूं की तर्ज पर बाजरा की खरीद के लिए भी नीति तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि कृषि उपज का एक भी दाना खराब न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नए गोदाम बनाए जाएं। इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक किसान को उसकी उपज के उचित मूल्य का भुगतान समय सीमा के भीतर किया जाए। अनाज की खरीद के लिए बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर खाद-बीज के भंडारण व वितरण की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी गो-आश्रय स्थलों में सुचारु व्यवस्था रखी जाए। इनमें हरा चारा, भूसा आदि के समुचित प्रबंध किए जाएं। इन दिनों गेहूं की कटाई हो रही है। ऐसे में पशुओं के चारे की खरीद अभी कर ली जाए। उन्होंने नि:शुल्क राशन योजना के अंतर्गत खाद्य सामग्री की सुचारु उपलब्धता व वितरण व्यवस्था आदि की नियमित समीक्षा के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन