{"_id":"5e2c65fe8ebc3e4b1c556753","slug":"up-government-transfers-six-ias-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह आईएएस अफसरों के तबादले, आशीष फिर बने सीडीओ, प्रयागराज में मिली नई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह आईएएस अफसरों के तबादले, आशीष फिर बने सीडीओ, प्रयागराज में मिली नई तैनाती
Sat, 25 Jan 2020 09:29 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें मनीषा त्रिघटिया को राजस्व परिषद का नया आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। आशीष कुमार प्रयागराज के नए मुख्य विकास अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
मौजूदा सरकार की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजनीश गुप्ता से नाराजगी खत्म होने के संकेत नहीं हैं। आठ सितंबर 2017 को रजनीश को प्रमुख सचिव कृषि के पद से हटाकर सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद के पद पर तैनाती दी गई थी। एक साल बाद उन्हें इस पद से हटाया गया तो परिषद का ही आयुक्त एवं सचिव बना दिया गया। रजनीश प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी हैं लेकिन आयुक्त व सचिव का पद सचिव स्तर का है। वह 27 सितंबर 2018 से इस पद पर थे। बताया जा रहा है कि महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी से जुड़े आयुक्त एवं सचिव पद पर निभाए जा रहे दायित्व के संबंध में कई स्तर के फीडबैक के बाद रजनीश का तबादला किया गया लेकिन फिर राजस्व परिषद में ही सदस्य बना दिया गया है। सचिव बेसिक शिक्षा मनीषा त्रिघटिया को आयुक्त एवं सचिव के पद की नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
पिछले दिनों गोंडा के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पद से हटाए गए आशीष कुमार को अपर आयुक्त आगरा मंडल के पद पर तैनाती दी गई थी। आशीष गोंडा में कई प्रभावशाली नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर चर्चा में आए थे। आशीष की अपर आयुक्त के पद पर पोस्टिंग से गलत संदेश जा रहा था। कुछ लोग इस कम महत्व की तैनाती कहकर अपनी पीठ थपथपा रहे थे। माना जा रहा है कि इस फीडबैक के बाद आशीष को फिर से मुख्य विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला हुआ। उन्हें प्रयागराज का नया सीडीओ बनाया गया है। प्रयागराज के सीडीओ प्रेमरंजन सिंह को शासन में विशेष सचिव सिंचाई बना दिया गया है।
विज्ञापन
लंबे समय से सचिव नियोजन के पद पर कार्यरत नीना शर्मा को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर तैनाती दी गई है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में सचिव का एक पद काफी समय से खाली था जबकि दूसरे पद पर नियुक्त अधिकारी प्रमुख सचिव पर पदोन्नत होने के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनाती पा चुके हैं। इसके अलावा विशेष सचिव ग्राम्य विकास सुरेंद्र राम को विशेष सचिव नमामि गंगे तरा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग तथा अधिशासी निदेशक राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के पद पर कर दी गई है।