{"_id":"611ac3288ebc3e430d6db628","slug":"up-government-transferred-three-ips-officers-amit-pathak-removed-from-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गाजियाबाद से हटाए गए अमित पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गाजियाबाद से हटाए गए अमित पाठक
Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता द्वारा सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने की घटना की वजह से अमित पाठक पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें गाजियाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अमित पाठक को यहां से हटाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इसी पड़ पर गाजियाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार एटीएस में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात बबलू कुमार को मुरादाबाद का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता द्वारा सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने की घटना की वजह से अमित पाठक पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने वाराणसी में एसएसपी रहते हुए अमित पाठक पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया था।