{"_id":"5efe1fd98ebc3ea1a146179a","slug":"up-government-transferred-five-ias-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP में प्रशासनिक फेरबदल, पांच आईएएस अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP में प्रशासनिक फेरबदल, पांच आईएएस अफसरों का तबादला
Fri, 03 Jul 2020 12:53 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। इनमें आजमगढ़ व प्रयागराज मंडल में आयुक्त की नियमित तैनाती भी शामिल है। विजय विश्वास पंत को आजमगढ़ का नया मंडलायुक्त व मयूर माहेश्वरी को यूपीसीडा का नया सीईओ बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने करीब मार्च-2020 में प्रयागराज के तत्कालीन मंडलायुक्त आशीष कुमार गोयल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया था। उस समय मंडलायुक्त के पद पर नियमित तैनाती न कर प्रमुख सचिव उच्च व माध्यमिक शिक्षा-द्वितीय के पद पर कार्यरत आर. रमेश कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
शासन ने अब आर. रमेश कुमार से शासन में प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी हटा ली है और मंडलायुक्त प्रयागराज के पद पर नियमित नियुक्ति कर दी है। इसी तरह आजमगढ़ की मंडलायुक्त कनकलता त्रिपाठी 30 जून को लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी कर रिटायर हो गई हैं। उस दिन उनके स्थान पर नियमित मंडलायुक्त की तैनाती नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
शासन ने सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा मिशन निदेशक एनएचएम व अधिशासी निदेशक सिफ्सा को मंडलायुक्त आजमगढ़ के पद पर नई तैनाती दे दी है। सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अपर्णा यू को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व अधिशासी निदेशक सिफ्सा के पद पर स्थानान्तरित कर दिया है।
मयूर माहेश्वरी प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक रहे मयूर माहेश्वरी अप्रैल-2015 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। वहां वह पूरे समय प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त रहे। पहले उप सचिव पीएमओ व उसके बाद पीएमओ में निदेशक के पद पर कार्यरत रहे। पांच वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी कर मयूर प्रदेश की सेवा में लौट आए हैं।
उन्हें यूपी राज्य औद्योगिक विकास निगम प्राधिकरण कानपुर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। उन्हें इस पद पर तैनाती देने के लिए यूपीसीडा के मौजूदा सीईओ अनिल गर्ग को हटा दिया गया है। उन्हें सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के पद पर नई तैनाती दी गई है।