फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government transferred 14 IAS officers

UP News: यूपी सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए, मनीष वर्मा को बनाया गया गौतमबुद्ध नगर का डीएम

Mon, 27 Feb 2023 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 10:55 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर डीएम सुहास अलवाई को सचिव खेल कूद व महानिदेशक युवा कल्याण बनाया गया है। जौनपुर के डीएम मनीष वर्मा को गौतमबुद्ध नगर का डीएम बनाया गया। 

विज्ञापन
UP government transferred 14 IAS officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई। नोएडा, सुल्तानपुर, जौनपुर और बलिया के जिलाधिकारी भी बदल गए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार को प्रभारी आयुक्त निदेशक उद्योग की भी जिम्मेदारी दी गई है। गौतमबुद्ध नगर डीएम सुहास अलवाई को सचिव खेल कूद व महानिदेशक युवा कल्याण बनाया गया है। जौनपुर के डीएम मनीष वर्मा को गौतमबुद्ध नगर का डीएम बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर को सुल्तानपुर का डीएम बनाया गया है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को अपर महानिदेशक स्टांप रजिस्ट्रेशन बनाया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के एसीयू रविंद्र सिंह को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया।

विज्ञापन

विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा संतोष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी महाराजगंज, मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर अक्षत वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज तथा प्रतीक्षारत प्रणय सिंह को अपर आयुक्त प्रशासन गन्ना की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed