यूपी के लिए 50 करोड़ 'उधार' लेंगे अखिलेश!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कई उपाय करने जा रही है। इसके लिए विश्व बैंक से 50 करोड़ रुपये का लोन भी लेने की तैयारी है।
इससे दुर्घटनाये रोकने के जरूरी इंतजाम किये जाएंगे। इससे न सिर्फ दुर्घटना बहुल सड़कें दुरुस्त की जाएंगी बल्कि क्रेन जैसे बड़े उपकरण भी खरीदे जाएंगे।
दरअसल, प्रदेश में रोड सेफ्टी पॉलिसी लागू कर दी गई है। इसके तहत उच्च स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल व रोड सेफ्टी फंड भी गठित हो गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी काउंसिल बनी है।
इसी के तहत सरकार अब दुर्घटनाये कम करने के लिए कई उपाय करने जा रही है। सरकार ने दुर्घटना बहुल कई सड़कों को भी चिन्हित किया है। इन्हें भी पहले ही चरण में दुरुस्त कराया जायेगा। सरकार प्रदेश की प्रमुख सड़कों पर हाईवे पुलिस का भी गठन करने जा रही है।
50 करोड़ लोन से ये होंगे काम
हाल ही में विश्व बैंक की टीम लखनऊ आई थी। प्रदेश सरकार ने अपनी भावी योजनाओं के बारे में टीम से चर्चा की थी। अब दूसरे राउंड की बैठक जल्द होने जा रही है। इसके बाद प्रदेश सरकार को काफी कम ब्याज पर विश्व बैंक से लोन मिल जायेगा। इस लोन के तहत यूपी सरकार निम्न काम करवाएगीः
-सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना
-सड़क सुरक्षा के उपायों के लिए कोष का गठन करना
-सड़क सुरक्षा सूचना डेटा बेस की स्थापना
-सुरक्षित सड़कों का निर्माण कराना
-सड़कों पर सुरक्षित वाहन चलें, यह सुनिश्चित करना
-वाहन चालकों के ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना करना
-लाइसेंस जारी करने से पहले ड्राइविंग की दक्षता का ठीक से मूल्यांकन
-शिक्षा, प्रशिक्षण व प्रचार के माध्यम से लोगों को जागरूक करना
-यातायात संबंधी कानूनों का ठीक से प्रवर्तन करना
-सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए आपात चिकित्सीय सहायता
-सड़क सुरक्षा अनुसंधान पर विशेष ध्यान देना
इस काम में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करेंगे।