फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government takes u turn on 25000 home guard decision, duty resumed on festival

यूपी सरकार का यू-टर्न, 25 हजार होमगार्ड जारी रखेंगे ड्यूटी

Thu, 24 Oct 2019 11:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 24 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
up government takes u turn on 25000 home guard decision, duty resumed on festival
खुशी जाहिर करते होमगार्ड - फोटो : amar ujala

बजट की कमी से 25 हजार होमगार्ड स्वयं सेवकों की ड्यूटी खत्म करने के बाद उत्पन्न विवाद को विराम देते हुए शासन ने सभी जवानों की ड्यूटी लगाने के आदेश दिए हैं। यह कदम त्योहारों के मद्देनजर उठाया गया है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि त्योहारों के दृष्टिगत गृह विभाग के बजट से भुगतान के आधार पर वर्तमान में चल रही व्यवस्था आवश्यकतानुसार अगले आदेश तक जारी रहेगी। अवस्थी ने निर्देश दिए हैं कि होमगार्ड विभाग में उपलब्ध बजट की सीमा तक सभी जवानों की ड्यूटी लगाई जाए। अपर मुख्य सचिव ने पुलिस मुख्यालय के एडीजी व होमगार्ड्स विभाग के प्रमुख सचिव को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन


पूर्व में पुलिस विभाग से होमगार्ड जवानों के लिए बजट न मिलने से 25 हजार होमगार्ड स्वंय सेवकों की ड्यूटी समाप्त कर दी गई थी। इससे यह भ्रम उत्पन्न हो गया था कि इन स्वंय सेवकों की सेवाएं ही खत्म कर दी गई हैं। होमगार्ड्स विभाग के मंत्री चेतन चौहान व शासन के उच्च अधिकारियों ने इस बाबत स्थिति स्पष्ट की थी। पता चला था कि बजट के लिए पुलिस विभाग ने वित्त विभाग से आग्रह किया था पर यह उपलब्ध नहीं कराया जा सका था। इससे पुलिस विभाग के साथ लगने वाले 25 हजार होमगार्ड्स स्वंय सेवकों की ड्यूटी नहीं लगाई जा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed