फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government takes bunglow of Lohia Trust from Samajwadi Party.

योगी सरकार ने खाली कराया मुलायम परिवार के कब्जे वाला लोहिया ट्रस्ट का बंगला

Sat, 14 Sep 2019 05:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Sep 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
UP government takes bunglow of Lohia Trust from Samajwadi Party.
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

राज्य संपत्ति विभाग ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट का बंगला शुक्रवार को खाली करा लिया। लंबे समय से समय यह बंगला सपा के कब्जे में था। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और सचिव शिवपाल सिंह यादव हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई समाजवादी नेता ट्रस्ट के सदस्य हैं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने लोहिया ट्रस्ट के नाम आवंटित विक्रमादित्य मार्ग के बंगले को खाली कराने का नोटिस दिया था। इसके बाद भी कई नोटिस दिए गए लेकिन बंगला खाली नहीं हुआ। इस पर लोहिया ट्रस्ट का कब्जा बना हुआ था। शुक्रवार को ट्रस्ट ने इसमें रखा सामान हटा लिया।
विज्ञापन


ये भी देखें: कभी इस आलीशान बंगले में रहा करते थे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, देखें- अंदर की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, लोक प्रहरी की ओर से सेवानिवृत्त आईएएस एसएन शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि लोहिया ट्रस्ट समेत कई बंगले नियम विरुद्ध आवंटित किए गए हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट व सोसाइटी के अनधिकृत बंगलों को चार माह में खाली कराने के लिए कहा था।

अधिकतम पांच साल के लिए दिया जा सकता है बंगला

विक्रमादित्य मार्ग पर लोहिया ट्रस्ट के लिए बंगले का आवंटन एक जनवरी 2017 को नए एक्ट से किया गया था। आवंटन 10 साल के लिए किया गया जबकि संशोधित एक्ट के मुताबिक बंगले का आवंटन अधिकतम पांच साल के लिए ही किया जा सकता है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले खाली करा लिए गए थे।

ट्रस्ट ने मांगा था वक्त
राज्य संपत्ति विभाग से लोहिया ट्रस्ट ने बंगला खाली करने के लिए वक्त देने की मांग की थी। आवंटन रद्द होने के बाद ट्रस्ट 70 हजार रुपये प्रतिमाह बंगले का किराया दे रहा था। यह किराया बाजार दर से वसूला जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed