फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government should terminate energy minister Srikant Sharma says UP congress state president

यूपी में पीएफ घोटाले पर कांग्रेस की मांग, ऊर्जा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करे योगी सरकार

Mon, 04 Nov 2019 05:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Nov 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
UP government should terminate energy minister Srikant Sharma says UP congress state president
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के 45 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के जीवन भर की कमाई डूब गई है। सरकारीकर्मियों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता था। भाजपा सरकार की डीएचएफएल कंपनी से मिलीभगत थी, इसलिए कार्रवाई के बजाय वह खुद को बचाने में लगी रही।

विज्ञापन


लल्लू ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के बाद सरकार चेती, पर नीचे के कुछ अधिकारियों के खिलाफ नाममात्र की ही कार्रवाई की।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पावर कॉर्पोरेशन के तत्कालीन चेयरमैन व एमडी को बर्खास्त का उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुमनाम शिकायत के बाद भी सरकार ने नहीं की कोई कार्रवाई

उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को की गई गुमनाम शिकायत की पुष्टि 28 अगस्त को हो गई थी, फिर भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिले चंदे के आरोपों की जांच भी जरूरी है। डीएचएफएल सेबी में रजिस्टर्ड नहीं है और असुरक्षित है।

कर्मचारियों के 99 प्रतिशत फंड को निर्धारित नियमों के खिलाफ जाकर तीन निजी कंपनियों में निवेश किया गया। इसमें डीएचएफएल में अकेले 65 प्रतिशत राशि निवेश की गई। इसकी जिम्मेदारी ऊर्जा मंत्री को खुद लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed