फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government set a record in providing housing to the poor

गरीबों को आवास उपलब्ध कराने में भी यूपी सरकार ने बनाया रिकार्ड

Thu, 11 Mar 2021 07:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Mar 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
UP government set a record in providing housing to the poor
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना - फोटो : अमर उजाला
गरीबों और बेसहाराओं को सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में यूपी सरकार ने बाजी मार ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीबों के लिए प्रदेश में 7 लाख से अधिक आवासों का निर्माण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आंध्र प्रदेश को सबसे 20 लाख 28 मकान बनाने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन वहां की सरकार ने अब महज साढ़े तीन लाख ही आवास तैयार किए है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक मार्च तक गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजनात के तहत  7,01,594 आवास तैयार कर दिए हैं, जो अपने आप में एक रिकार्ड है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आंध्र प्रदेश को सबसे अधिक 20,28,899 मकान तैयार करने का लक्ष्य दिया गया था। निर्माण कार्य के लिए 89,377 करोड़ रुपए बजट का प्राविधान किया गया था। इसमें केन्द्र सरकार की ओर से 30,731 करोड़ रुपए का अंश था। आंध्र सरकार को 9,311 करोड़ रूपए की धनराशि जारी भी की जा चुकी है। आंध्र प्रदेश सरकार गरीबों के सपने पूरे करने में फिसडडी साबित हुई। आंध्र प्रदेश सरकार ने अब 3,60325 मकान ही तैयार किया हैं। 
विज्ञापन


योगी सरकार ने पूरे किए गरीबों के सपने
वहीं, प्रदेश की योगी सरकार ने गरीबों के आवास के सपना पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन में 17,72,564 मकान बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए 80,821 करोड़ रुपए के बजट का प्राविधान था। केन्द्र की ओर से 27,445 करोड़ का अंश दिया जाना था, जिसमें 15,128 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की जा चुकी है। इसमें प्रदेश योगी सरकार ने सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए कम अवधि में 7,01594 मकानों को निर्माण करा कर गरीबों के आवास के सपने को पूरा करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed