{"_id":"67f7d3100772d4f94e0ccce8","slug":"up-government-s-instruction-wheat-should-not-be-kept-in-the-open-it-should-be-kept-safe-in-the-warehouse-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकार का निर्देश- खुले में न रहे गेहूं, गोदाम में रखा जाए सुरक्षित; 2425 रुपये है गेहूं का एमएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकार का निर्देश- खुले में न रहे गेहूं, गोदाम में रखा जाए सुरक्षित; 2425 रुपये है गेहूं का एमएसपी
Thu, 10 Apr 2025 08:20 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 10 Apr 2025 08:20 PM IST
सार
Wheat soaked in rain: यूपी में बिगड़े हुए मौसम को देखते हुए सरकार ने आदेश किया है कि गेहूं को खुले में न रखा जाए। उसे हर हाल में गोदाम के अंदर सुरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
कई बार खुले में गेहूं रखने पर भीगने की खबरें आती रही हैं।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपरीत मौसम को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि गेहूं खुले में न रहे, इसे गोदाम में सुरक्षित रखा जाए। दूसरी तरफ रविवार हो या अन्य अवकाश, मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से किसानों से संवाद जारी है। महावीर जयंती के अवकाश पर भी खाद्य व रसद विभाग के अधिकारी गांव-गांव पहुंचे और किसानों से संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन
10 अप्रैल की दोपहर तक गेहूं खरीद के लिए 3,67,875 किसानों ने पंजीकरण करा लिया। 5784 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद हो रही है। 27388 किसानों से 1.43709 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सरकारी खरीद भी हो चुकी है। आलम यह है कि दो दिन में लगभग 11 हजार से अधिक किसानों ने सरकारी बिक्री के लिए पंजीकरण कराया। 8 अप्रैल तक जहां 20,409 किसानों से गेहूं क्रय किया गया था, वहीं 10 अप्रैल तक बिक्री करने वालों किसानों की संख्या बढ़कर 27388 से अधिक हो गई है। दो दिन में लगभग सात हजार से अधिक किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री की। 8 अप्रैल तक 3.56 लाख किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया था, जो 10 अप्रैल तक बढ़कर 3.67 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की अच्छी खरीद के लिए कटाई से पहले गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क साधा गया और उन्हें सरकारी क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए प्रेरित किया गया। खाद्य व रसद विभाग पहली बार मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से किसान के खेत तक पहुँचा। एक तरफ कटाई चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ मौके पर ही गेहूं तौला जा रहा है।
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 2425 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है, जिसका भुगतान 48 घंटे के अंदर किसानों को किया जा रहा है। गेहूं की उतराई, छनाई व सफाई के मद में 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से भी किसानों को प्रतिपूर्ति की जा रही है। सरकार ने व्यवस्था की कि पंजीकृत किसान बिना सत्यापन 100 कुंतल तक गेहूं बेच सकते हैं।
यूपी: शुक्रवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में वज्रपात और 14 जिलों में आंधी की चेतावनी
खास बातें
-मौसम (धूप, गर्मी और बारिश) को देखते हुए सुबह 8 से रात 8 बजे तक संचालित किए जा रहे क्रय केंद्र
-मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से किसानों से किया जा रहा संपर्क, घर तक पहुंचकर कराया जा रहा तौल
-किसानों को परेशानी से निजात के लिए जारी किया गया टोल फ्री नंबर 18001800150
-किसानों को 2425 रुपये एमएसपी के साथ ही कटाई, छनाई का भी 20 रुपये अतिरिक्त
-बिना सत्यापन सिर्फ पंजीकरण के आधार पर ही 100 कुंतल तक की जा रही खरीद