फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government preparing for Global Investors Summit

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में जुटी यूपी सरकार, अगले साल होगा आयोजन

Tue, 30 Jul 2019 03:57 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
UP government preparing for Global Investors Summit
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक वर्ष के भीतर 1.26 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-3) और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की योजना पर काम शुरू करने जा रही है। प्रदेश सरकार अगले वर्ष विश्वस्तरीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करना चाहती है।

विज्ञापन


औद्योगिक विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निवेशकों ने पहली इन्वेस्टर्स समिट में 4.28 लाख करोड़ की 1045 परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एमओयू किए थे। इन एमओयू के क्रियान्वयन के लिए चरणबद्ध तरीके से दो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। पहले में में 61 हजार करोड़ की निवेश वाली 81 का, जबकि दूसरे में 65 हजार करोड़ 290 परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है। इस तरह अब तक 1.26 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। यह एमओयू से जुड़े निवेश राशि के एक चौथाई से ज्यादा है।
विज्ञापन


इन दो शिलान्यास समारोह से एक वर्ष के भीतर 371 निवेश परियोजनाएं प्रदेश में स्थापित होनी शुरू हुई हैं। प्रदेश के 75 में से करीब 50 से अधिक जिलों में एक या एक से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर, गैस पाइपलाइन से जुड़े प्रोजेक्ट को शामिल करें तो योगी सरकार आने के बाद लगभग 60 जिलों में निवेश से जुड़ी किसी न किसी परियोजना का लाभ पहुंचने का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सरकार एक साथ दो योजनाओं पर आगे काम करेगी। पहला, फोकस एमओयू के बाकी बचे प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने का है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए छह महीने के भीतर तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन का एलान कर दिया है। इससे जुड़ी तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।


यह आयोजन इसी साल करने की योजना है। लेकिन इसी के साथ अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित किया जाना है। यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसमें दुनिया की दिग्गज भर के निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। इससे जुड़ी तैयारी भी साथ-साथ चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed