{"_id":"628f7f0016e26b55434cb328","slug":"up-government-prepares-road-map-for-investment-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Budget: निवेश के लिए योगी सरकार का रोडमैप तैयार, एक्सप्रेसवे व इंडस्ट्रियल मिशन के लिए बड़े एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget: निवेश के लिए योगी सरकार का रोडमैप तैयार, एक्सप्रेसवे व इंडस्ट्रियल मिशन के लिए बड़े एलान
Thu, 26 May 2022 06:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 May 2022 06:52 PM IST
सार
योगी सरकार ने प्रदेश में औद्योगिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए बड़े एलान किए हैं। सरकार ने बजट में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 695 करोड़, अटल इंडस्ट्रियल मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान व गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
बजट पेश करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले 10 वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने के लिए अपना रोडमैप बजट के माध्यम से पेश किया है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबे छह लेन गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण लिए 695.34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
औद्योगिक अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए अटल इंडिस्ट्रयल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को लागू करने के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इस मिशन की घोषणा भाजपा के संकल्प पत्र में की गई थी।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत कनेक्टिविटी सुविधाओं के लिए 897 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क के लिए 300 करोड़ रुपये की दिए गए हैं। डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ मिलेंगे।
विज्ञापन
संकल्प बजट में बताए गए सभी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
201 करोड़ : अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए
अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, सोनभद्र, सहारनपुर, मेरठ, कुशीनगर और अयोध्या एयरपोर्ट से हवाई सेवा आने वाले दिनों में शुरू होगी। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को पूरा करने के लिए 201 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।