फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government plans to cure from muscular dystrophy.

UP: मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से निपटने का खाका तैयार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर समिति का गठन

Tue, 03 Dec 2024 03:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Dec 2024 03:02 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज व इस क्षेत्र में काम करने के लिए समिति के गठन का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
UP government plans to cure from muscular dystrophy.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : ANI

विस्तार

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है। इस क्षेत्र में तेजी से काम चल रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा इसका खाका तैयार किया गया है। मरीजों को क्या सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है डिप्टी सीएम के निर्देश पर इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है।

विज्ञापन


समिति के सुझावों के आधार पर मरीजों को गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। यह कहना है प्रदेश कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में इस विषय पर आहूत बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी बोले, सरकार ने हस्तक्षेप नहीं किया तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में भी साफ हो जाएंगे हिंदू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्गो लगेज में स्कैनिंग के दौरान डिब्बे में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप


स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की बैठक में डिप्टी सीएम ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित मरीजों को उचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे। निर्देशों के आधार पर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा द्वारा एक समिति का गठन किया गया है।

समिति की अध्यक्ष चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव अपर्णा यू, चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव कृतिका शर्मा को सचिव, केजीएमयू के कुलपति, आरएमएल के निदेशक, एसजीपीजीआई के निदेशक एवं दिव्यांजन शक्तिकरण विभाग द्वारा नामित अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed