{"_id":"60581cf40149c721bc403997","slug":"up-government-orders-transfers-of-56-dsps-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल, 56 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली नई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल, 56 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली नई तैनाती
Mon, 22 Mar 2021 10:27 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ी फेरबदल की है। इसके तहत 56 पुलिस उपाधीक्षकों को नई तैनाती मिली है।आदेश के अनुसार जनपद हमीरपुर के पुलिस उपाधीक्षक को बलिया, हरदोई के पुलिस उपाधीक्षक को मऊ, गौतमबुद्धनगर के पुलिस उपाधीक्षक को मुजफ्फरनगर,मुरादाबाद के पुलिस उपाधीक्षक को आगरा और सोनभद्र के पुलिस उपाधीक्षक को भदोही में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
वहीं बलरामपुर के पुलिस उपाधीक्षक को इटावा, अलीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक को मेरठ, मथुरा के पुलिस उपाधीक्षक को अलीगढ़, आगरा के पुलिस उपाधीक्षक को बरेली, गोरखपुर के पुलिस उपाधीक्षक को वाराणसी, झांसी के पुलिस उपाधीक्षक को गोरखपुर और वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक को मुरादाबाद में तैनाती मिली है। यहां देखें तबादले की पूरी सूची...
विज्ञापन