फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government orders investigation of scam in National Family Benefit Scheme

यूपी : सरकार ने दिए राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में घपले की जांच के आदेश

Fri, 23 Jul 2021 12:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Jul 2021 12:23 PM IST
सार

समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में प्रकाश में आए घपले के मामलों की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसका खुलासा अमर उजाला ने 21 जुलाई के अंक में किया था।

विज्ञापन

विस्तार

समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में प्रकाश में आए घपले के मामलों की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसका खुलासा अमर उजाला ने 21 जुलाई के अंक में किया था।

विज्ञापन

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में कई जिलों में घपले सामने आ चुके हैं। अब लखनऊ के बंथरा और चंद्रावल गांव में फर्जी लाभार्थी मिले हैं। यहां 21 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पति जिंदा हैं, पर उन्हें विधवा दिखाकर इस योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा 8 मामलों में नियमविरुद्ध ढंग से लाभ देने के लिए परिवार के मुखिया की मौत की तिथि ही बदल दी गई। इस योजना में 60 वर्ष से कम उम्र के परिवार के मुखिया की मौत होने पर 30 हजार रुपये की मदद दी जाती है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव समाज कल्याण के रविंद्र नायक ने बताया कि समाज कल्याण मंत्री से इस मामले में जांच के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। शुक्रवार को हम लिखित आदेश समाज कल्याण निदेशालय को भेज देंगे। वहीं, लखनऊ के उपनिदेशक श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में जांच करने के लिए उन्हें निदेशक समाज कल्याण की ओर से आदेश मिल चुके हैं। शीघ्र ही वे जांच प्रारंभ करेंगे।  समाज कल्याण निदेशालय ने भी अपने स्तर से जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed