{"_id":"8a1b967fa8799523dcedf1fdf8fc877b","slug":"up-government-might-sack-shamli-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पंखे' से आई आफत, नपेंगे शामली के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पंखे' से आई आफत, नपेंगे शामली के डीएम
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
छोटी सी नादानी कह लीजिए या लापरवाही, शामली के डीएम और यूपी सरकार के एक प्रमुख सचिव ने अपने लिए खुद ही गड्ढा खोद लिया है।
विज्ञापन
खबर है कि शामली में आयोजित एक मीटिंग में मौजूद दोनों ही अधिकारियों ने छोटे बच्चों से पंखा क्या हंकवा लिया, इनके लिए आफत खड़ी हो गई है।
टीवी चैनलों पर इस खबर चलने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और जेल एवं कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि दोनों ही अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पढ़ें: बवालिया चिट्ठी से प्रमुख सचिव भी नपे
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'बच्चों पर इस तरह सितम करना सरासर गलत है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस तरह की हरकतों से सख्त परहेज है। इस मामले में दोनों ही अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन
सपा सरकार के एक अन्य मंत्री ओमप्रकाश ने कहा है कि राज्य में अफसर सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अफसर किसी तरह के घमंड में न रहें।'