{"_id":"63f340bb0a40ab94440d22c5","slug":"up-government-may-announce-increament-for-sanskrit-student-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Budget:संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खास होगा यूपी का बजट, छात्रवृत्ति बढ़ाने की हो सकती है घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget:संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खास होगा यूपी का बजट, छात्रवृत्ति बढ़ाने की हो सकती है घोषणा
Mon, 20 Feb 2023 03:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Feb 2023 03:14 PM IST
सार
यूपी का बजट 22 फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट का आकार सात लाख करोड़ हो सकता है। इस बजट में संस्कृत के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बढ़ाने की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानमंडल में 22 फरवरी को पेश होने वाला बजट संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भी खास होगा। छात्रवृत्ति बढ़ाने के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो बजट का आकार करीब 7 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। वर्तमान में कक्षा-9 से 12 तक के उत्तर प्रदेश संस्कृत बोर्ड के विद्यार्थियों या यूपी बोर्ड में संस्कृत विषय के साथ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए अन्य विषयों के विद्यार्थियों के समान ही छात्रवृत्ति मिलती है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि संस्कृत को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार इस विषय के साथ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की राशि बढ़ा सकती है।
विज्ञापन