फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government job, recruitment in jal nigam

अच्छी खबर: यूपी में सैकड़ों सरकारी पदों पर होंगी भर्तियां

Fri, 01 Jul 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Jul 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
up government job, recruitment in jal nigam
- फोटो : getty

नगर विकास विभाग को विभागीय भर्ती करने का अधिकार मिलने के बाद अब रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत जल निगम लिपिकीय संवर्ग के 398 पदों पर जल्द भर्ती करने जा रहा है। 

विज्ञापन


इनमें से 335 पद पर क्लर्क ग्रेड की भर्ती होगी और 63 स्टेनोग्राफर पद के लिए वेकैंसी निकाली गई है। इससे पहले इन पदों पर भर्ती का अधिकार राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास था।
विज्ञापन


दरअसल हाल ही में कैबिनेट की बैठक के दौरान नगर विकास मंत्री आजम खां ने विभागीय पदों पर भर्ती का अधिकार उप्र लोक सेवा आयोग और राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दिए जाने पर ऐतराज जताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम की नाराजगी के बाद लिया गया फैसला

up government job, recruitment in jal nigam
आजम खां - फोटो : amar ujala

भरी मीटिंग में मुख्यमंत्री के सामने आजम ने यह तक कह दिया था कि जब मैं अपने विभाग में चपरासी की भी भर्ती नहीं कर सकता तो मेरे मंत्री होने का क्या मतलब है? मुख्यमंत्री ने उनकी नाराजगी पर अगली कैबिनेट की बैठक में विभागीय पदों पर भर्ती का अधिकार नगर विकास विभाग को वापस देने का निर्णय लिया था।

इसके बाद अब नगर निकायों, जल निगम और सूडा आदि संबधित विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में नगर निकायों में 40 हजार सफाई कर्मचारियों की भी भर्ती करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं जल निगम में नैत्यिक लिपिक (रूटीन क्लर्क) के जिन 335 पदों पर भर्ती होनी है उसके लिए वेतनमान 5200-20200 और ग्रेड पे-1900 रुपये निर्धारित किया गया है। आशुलिपिक ग्रेड-4 (स्टेनोग्राफर) के 63 पदों के लिए वेतनमान 5200-20200 और ग्रेड पे 2800 रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed