{"_id":"58d9d4704f1c1b027c63e902","slug":"up-government-issued-helplines-and-whatsapp-numbers-exam-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल पर नकेल के लिए यूपी सरकार ने जारी की हेल्पलाइन और Whatsapp नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल पर नकेल के लिए यूपी सरकार ने जारी की हेल्पलाइन और Whatsapp नंबर
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकलविहीन बनाने के राज्य सरकार के फैसले मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा विभाग भी अपनी तैयारियों को चाक-चौबंद करता जा रहा है। शिकायतों के लिए लखनऊ में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक फोन के माध्यम से शिकायतें नोट कराई जा सकती हैं। इतना ही नहीं इसके लिए यूपी बोर्ड ने एक वाट्सएप नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
हाल ही में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा अमर नाथ वर्मा को नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए थे। निदेशक वर्मा ने बताया कि लखनऊ में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 0522-2236760 है। यह नंबर हर कार्यदिवस में लगातार 12 घंटे काम करेगा। नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए यूपी बोर्ड के अपर सचिव शिवलाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके वाट्सएप नंबर 9454457241 पर भी सीधे शिकायतें या सुझाव भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम पर आई शिकायतें भी इस वाट्सएप नंबर पर भेजी जाएंगी। जिला, मंडल और मुख्यालय स्तर के अधिकारियों का एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिस पर भी इन शिकायतों का डाला जाएगा, ताकि संबंधित अधिकारी उनका निराकरण कर सकें। माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक विकास श्रीवास्तव ने बताया कि ये दोनों नंबर चालू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन