फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   copying in up board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस तरह हो रही ‘हाईटेक नकल’

Tue, 28 Mar 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
copying in up board exam
डेमो पिक

यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार व्हाट्सएप के जरिए नकल करते छात्र पकड़ा गया है। हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में सोमवार सुबह डीआईओएस विनय मोहन वन ने कानपुर, अकबरपुर झवैया के चौधरी रामगोपाल सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र के पास स्मार्टफोन बरामद किया है। डीआईओएस ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान एक छात्र संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली तो स्मार्टफोन बरामद हुआ। जांच पड़ताल में पता चला कि छात्र व्हाट्सएप के जरिए अंग्रेजी के सॉल्व प्रश्नों को मंगा रहा था। डीआईओएस ने फोन जब्त करने के साथ ही छात्र को बुक कर दिया। इसके साथ ही घाटमपुर के ही तीन अन्य परीक्षा केंद्रो पर नकल और सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई नहीं करने के लिए कई शिक्षक नेता देर शाम तक डीआईओएस दफ्तर में डटे रहे।

विज्ञापन


छात्र के पास से गाइड की पर्ची बरामद
डीआईओएस विनय मोहन वन ने बताया कि घाटमपुर तिलसड़ा के एसडी इंटर कॉलेज में जांच के दौरान हाईस्कूल के एक परीक्षार्थी के पास से पर्ची बरामद हुई है। छात्र के पास से अंग्रेजी की गाइड के पन्ने और पर्ची मिली है। सामूहिक नकल की भी बात सामने आई है। कार्रवाई करते हुए छात्र को बुक कर दिया। मामले में कार्रवाई के बाद कई शिक्षक नेता डीआईओएस ऑफिस तक पहुंचे गए कि स्कूल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाए। डीआईओएस ने मामले में देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


अंग्रेजी के पेपर में अंग्रेजी का कक्ष निरीक्षक मिला
एसोसिएट डीआईओएस संगीता सिंह के दस्ते ने हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान घाटमपुर कुआंखेड़ा के आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के शिक्षक को ही कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते पकड़ा। इसके साथ ही जांच पड़ताल में सामूहिक नकल की भी बात सामने आई है। परीक्षार्थियों की कॉपी में सभी शॉर्ट क्वेश्चन एक ही क्रम में साल्व पाए गए। बातचीत के दौरान संगीता सिंह को काई भी छात्र सॉल्व क्वेश्चन का भी जवाब नहीं दे सका। इस पर संगीता सिंह ने केंद्र व्यवस्थापक बदलने के साथ ही कॉपियों की स्क्रीनिंग कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटमपुर के जनप्रिय में सामूहिक नकल पकड़ी
एसोसिएट डीआईओएस संगीता सिंह ने हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में घाटमपुर अतधना के जनप्रिय इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़ी है। खिड़कियों के पीछे काफी मात्रा में पर्ची और गाइड के पन्ने जांच-पड़ताल के दौरान मिले। सभी की कॉपी में एक जैसा और एक ही क्रम में क्वेश्चन सॉल्व पाए गए। संगीता सिंह ने केंद्र स्क्रीनिंग कराने के साथ ही व्यवस्थापक बदलने और पर्यवेक्षक बैठाने की मांग की है।


कार्रवाई से बचते रहे डीआईओएस
शहर में चौतरफा नकल पकड़ी जाने के बाद भी डीआईओएस विनय मोहन कार्रवाई से बचते रहे। उड़न दस्तों ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईओएस को अपनी रिपोर्ट दी है, लेकिन मामले में डीआईओएस ने कार्रवाई को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। सामूहिक नकल पकड़ी जाने पर भी किसी भी केंद्र को डिबार करने की संस्तुति नहीं की है। सूत्रों की मानें तो शिक्षक नेताओं के दबाव में डीआईओएस कार्रवाई से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed