{"_id":"624024ef3dc8753ab263973f","slug":"up-government-is-not-happy-over-mismanagement-in-ekna-stadium-on-swearing-in-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शपथग्रहण समारोह में अव्यवस्था से सरकार नाराज, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शपथग्रहण समारोह में अव्यवस्था से सरकार नाराज, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप
Sun, 27 Mar 2022 02:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Mar 2022 02:18 PM IST
सार
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आसपास की सुविधाएं और बेहतर की जाएंगी। सर्विस रोड व मुख्य सड़क चौड़ी की जाएगी। पार्किंग व कई रैंप बनाने की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह के दिन इकाना स्टेडियम का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शुक्रवार को इकाना स्टेडियम व आसपास अव्यवस्था से उपजे हालात पर शासन की नाराजगी से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा है। आला अफसरों ने बैठक कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में खामियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
दोबारा इस तरह के आयोजन में कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर करने के लिए कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम डीएम अभिषेक प्रकाश व पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर की मौजूदगी में हुई इस बैठक में सभी एडीएम, एसडीएम, डीसीपी, एडीसीपी शामिल हुए। बैठक में व्यवस्था में कहां कमी रह गई? इस पर गहन मंथन हुआ।
विज्ञापन
तय किया गया कि इकाना स्टेडियम के आसपास कई और रैंप के साथ ही पार्किंग व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। स्टेडियम के पिछले हिस्से को और अधिक विकसित किया जाएगा। गोमती नदी पर एक और पुल बनाने और सर्विस रोड समेत मुख्य सड़क को चौड़ा करने पर भी सहमति बनी। ताकि दोबारा इस तरह के आयोजन हों तो कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन