{"_id":"5f9e57704b582d03f83e2650","slug":"up-government-is-issuing-7000-licence-for-industries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उद्योगों के लिए हर माह 7000 लाइसेंस जारी कर रही योगी सरकार, पिछले 30 महीने में मिले 2.64 लाख आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उद्योगों के लिए हर माह 7000 लाइसेंस जारी कर रही योगी सरकार, पिछले 30 महीने में मिले 2.64 लाख आवेदन
Sun, 01 Nov 2020 03:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Nov 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक इकाइयों की स्थापना व कारोबारी जरूरतों से संबंधित 7,000 से अधिक लाइसेंस व एनओसी हर महीने जारी कर रही है। नवंबर के अंत तक निवेश मित्र पोर्टल पर भूमि, भवन व श्रम से जुड़ी 58 नई सेवाएं शुरू करने की योजना है। इससे निवेशकों को कारोबार को आगे बढ़ाने में और आसानी की संभावना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार ने फरवरी-2018 में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उद्योगों की स्थापना व कारोबारी सहूलियतों के लिए निवेश मित्र पोर्टल शुरू किया था। इस पर आवेदन, लाइसेंस, एनओसी और फीस जमा करने की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन
वर्तमान में उद्यमियों को 22 विभागों की 166 सेवाएं दी जा रही हैं। शुक्रवार तक इस पोर्टल पर 2.64 लाख से अधिक आवेदन किए गए थे। इनमें से 2.14 लाख आवेदनों पर लाइसेंस व एनओसी तय समयसीमा में डिजिटल सिग्नेचर के जरिये जारी की गईं। जबकि विभिन्न कारणों से लगभग 36 हजार आवेदन रद्द किए गए। इस तरह तय समयसीमा में 95 फीसदी आवेदनों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
अब तक एक लाख से अधिक फीडबैक मिले
औद्योगिक विकास विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पोर्टल के यूजर फीडबैक माड्यूल पर अब तक एक लाख से अधिक फीडबैक मिले हैं। इनमें से 74 हजार से अधिक ने पोर्टल पर की जा रही कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है। वहीं, पोर्टल पर 20 हजार से अधिक शिकायतें आई हैं। इनमें से 97 प्रतिशत का निस्तारण किया जा चुका है।