{"_id":"5fb9fef5e08a2c051c3d78d7","slug":"up-government-is-backing-illigal-wine-business-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब के धंधे को सत्ता का संरक्षण : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब के धंधे को सत्ता का संरक्षण : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
Sun, 22 Nov 2020 11:32 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फूलपुर में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार सत्ता के संरक्षण में दोगुनी रफ्तार से चल रहा है। अब तक दर्जनों लोग जहरीली शराब पीकर जान गंवा बैठे हैं। शराब माफियाओं के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि वे सरकारी कायदे कानून को ठेंगा दिखाते हुए तस्करी व अवैध शराब की बिक्री खुलेआम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में पुलिस व आबकारी विभाग की जानकारी में ही अवैध ढंग से शराब की तस्करी, जहरीली शराब बनाने और बेचने का काम हो रहा है। बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता ने उधार शराब न देने पर सेल्समैन की पिटाई कर दी। कई ठेके भाजपा नेताओं ने ले रखे हैं। वे भी जल्दी माल कमाने के फेर में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
बाराबंकी में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह हापुड़ में 12, सहारनपुर में 64 और फिरोजाबाद में 2 लोग मरे। इटावा, रामपुर, जालौन में भी मौतें हुई हैं। नकली जहरीली शराब पीकर मौतों का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। पहले भी कई दर्दनाक घटनाएं हो चुकी हैं, परंतु कोई इनसे सबक नहीं लेता है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की हद है कि नकली शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने में वह अब तक गंभीर नहीं हुई है।