{"_id":"61b9e937cb454805502a087e","slug":"up-government-increased-da-of-state-employees-by-3-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा : 28 से बढ़कर 31 प्रतिशत हुआ डीए, जुलाई से नवंबर तक का जीपीएफ में होगा जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा : 28 से बढ़कर 31 प्रतिशत हुआ डीए, जुलाई से नवंबर तक का जीपीएफ में होगा जमा
Fri, 17 Dec 2021 09:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Dec 2021 09:54 AM IST
सार
यूपी सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
शासन के वित्त विभाग ने राज्य कर्मचारियों तथा सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्यप्रभारित कर्मचारियों तथा यूजीजी वेतनमान में कार्यरत पदधरकों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है। बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से देय होगा और यह मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। प्रदेश के 16 लाख से अधिक कार्मिक इसका फायदा पाएंगे।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान ने कहा है कि जुलाई से नवंबर तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ में जमा होगा जबकि दिसंबर के डीए का नकद भुगतान वेतन के साथ एक जनवरी, 2022 को किया जाएगा। जिन कार्मिकों की सेवाएं शासनादेश जारी होने की तिथि से पूर्व समाप्त हो गई है, अथवा जो एक जुलाई 2021 से शासनादेश जारी होने की तिथि तक सेवानिवृत्त हो गए हैं, या छह महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें बकाया डीए की पूरी धनराशि नकद दी जाएगी।
विज्ञापन