{"_id":"5811d7764f1c1bcf75bc49b7","slug":"up-government-hike-honorarium-of-gram-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार का 59 हजार ग्राम प्रधानों को तोहफा, बढ़ाया मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार का 59 हजार ग्राम प्रधानों को तोहफा, बढ़ाया मानदेय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Oct 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में यूपी सरकार ने ग्राम प्रधानों पर भी नजर-ए-इनायत कर दी है। सरकार ने 59 हजार ग्राम प्रधानों का मानदेय 1000 रुपये बढ़ा दिया है। अब उन्हें प्रतिमाह 2500 की जगह 3500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। दिवाली से पहले ये खुशखबरी पंचायतीराज मंत्री रामगोविंद चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों को अब दो लाख रुपये तक के कामों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देने का अधिकार भी दे दिया गया है। बता दें कि प्रधानों को अभी तक अपने स्तर से 50 हजार रुपये तक के काम कराने की ही अनुमति थी।
इतना ही नहीं यात्रा एवं उससे जुड़े खर्चों के लिए स्वीकृत राशि भी पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी है। मंत्री राम गोविंद चौधरी ने ये भी कहा कि 2017 में अगर अखिलेश सरकार बनती है तो प्रधानों का मानदेय दोगुना कर दिया जाएगा।