{"_id":"5f6ad2d58ebc3e20456fdadd","slug":"up-government-has-allowed-lifting-of-quota-in-view-of-low-sales-from-liquor-shops-in-the-containment-zone-due-to-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शराब के हर बोतल की होगी निगरानी, लगेंगी स्कैनिंग मशीन, कोटा उठाने के लिए मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शराब के हर बोतल की होगी निगरानी, लगेंगी स्कैनिंग मशीन, कोटा उठाने के लिए मोहलत
Wed, 23 Sep 2020 10:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने लॉकडाउन के कारण कंटेनमेंट जोन में शराब की दुकानों से कम बिक्री के मद्देनजर कोटा उठाने में मोहलत दे दी है। इसके तहत कंटेनमेंट जोन की फुटकर दुकानें जून, जुलाई और अगस्त में निर्धारित शराब के कोटे का शेष उठान अक्तूबर तक कर सकेंगी।
आबकारी नीति 2020-21 के प्रावधानों के तहत शराब के फुटकर विक्रेताओं के सामने आई कठिनाइयों को दूर करने के लिहाज से यह मोहलत देने का फैसला किया गया है। इससे संबंधित प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी गई।
विदेशी शराब, बियर और मॉडल शॉप जो जून माह का निर्धारित कोटा नहीं उठा सकी थीं उन्हें छूट दी गई है। इसी तरह कंटेनमेंट जोन में स्थित होने के कारण जुलाई और अगस्त माह में प्रभावित रही दुकानों को भी राजस्व के बराबर निकासी की अनिवार्यता में छूट दी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सभी बियर की दुकानों और मॉडल शॉप को वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही में निर्धारित राजस्व के बराबर बियर की निकासी की अनिवार्यता में छूट दी गई है। अब बिना किसी दंड के दिसंबर के अंत तक उठान की अनुमति होगी।

आबकारी विभाग की पूरी कार्य प्रणाली पीओएस मशीनों सहित आनलाइन किए जाने व एंड टू एंड सलूशन के लिए एक ही सेवा प्रदाता होगा।
582 दुकानें समाप्त
कैबिनेट बाई सर्कुलेशन यह भी निर्णय किया गया है कि ऐसी 582 आबकारी दुकानें जो चार चरणों में भी व्यवस्थित नहीं हो पाईं, उन्हें समाप्त कर दिया जाए। साथ ही अर्द्धसैनिक बलों जैसे भारत तिब्बत सीमा पुलिस कैंटीनों को भी सैनिक बलों की तरह रियायती दर पर रम के साथ साथ विदेशी शराब की फुटकर बिक्री को मंजूरी दी गई है।
दूसरी डिस्टलरी में भी हो सकेगी देसी शराब की बॉटलिंग
सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन देसी शराब को बोतल में भरने के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी है। इसके तहत एक डिस्टलरी दूसरी डिस्टलरी में अपनी बॉटलिंग करा सकेंगी।