{"_id":"64918d822563dee91e06796e","slug":"up-government-gives-acceptance-for-purchase-of-agri-chemicals-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कृषि रक्षा रसायनों की खरीद के लिए 23.92 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कृषि रक्षा रसायनों की खरीद के लिए 23.92 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Tue, 20 Jun 2023 11:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:26 PM IST
सार
यूपी सरकार ने कृषि रक्षा रसायनों की खरीद के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने तथा उनकी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
मंत्री सूर्यप्रताप शाही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के किसानों को परिश्रम से तैयार की गई अपनी फसलों के लिए समय से उचित मात्रा में कीटनाशक तथा रसायन प्राप्त हो सकें इस उद्देश्य से कृषि रक्षा रसायनों की मात्रा 856427 कि.ग्रा./ली / यूनिट के लिए खर्च होने वाली अनुमानित धनराशि रुपये 239269700 (रुपये तेइस करोड़ बान्नवे लाख उनहत्तर हजार सात सौ मात्र) को जैम के माध्यम से क्रय किए जाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही दलहन तथा तिलहन बीजों के नि:शुल्क मिनीकिट वितरण के लिए भी 5-5 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने तथा उनकी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को अपनी फसलों के लिए समय से उचित मात्रा में कीटनाशक तथा रसायन प्राप्त हो सकें इस उद्देश्य से कृषि रक्षा रसायनों की खरीद के लिए सरकार द्वारा रुपये तेइस करोड़ बान्नवे लाख उनहत्तर हजार सात सौ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन