फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government gets more money this year than last year for central schemes.

UP News: यूपी को केंद्र की मदद वाली योजनाओं में मिली पहले से ज्यादा रकम, फरवरी तक 37703 करोड़ मिले

Mon, 20 Mar 2023 04:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Mar 2023 04:49 PM IST
सार

यूपी सरकार को बीते वर्ष के मुकाबले केंद्र की मदद वाली योजनाओं में पहले के मुकाबले ज्यादा लाभ मिला है। वर्ष 2021-22 में इस अवधि में 36452 करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन
UP government gets more money this year than last year for central schemes.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र प्रायोजित योजनाओं (सीएसएस) में चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक पहले के मुकाबले 1251 करोड़ रुपये अधिक मिले हैं। वित्त विभाग ने अधिकाधिक केंद्रांश हासिल करने के लिए खास रणनीति बनाई है। इस बाबत सभी विभागों के लिए जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2022-23 में 28 फरवरी तक सीएसएस में यूपी को 37703 करोड़ रुपये मिल चुके हैं जबकि, वित्त वर्ष 2021-22 में यह राशि 36452 करोड़ रुपये ही थी। केंद्र सरकार की मदद से नगर विकास, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पीडब्ल्यूडी, समाज कल्याण, पर्यटन और सिंचाई समेत तमाम विभागों में विकासपरक योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कम वोट देने वाले बूथों के लिए सपा बनाएगी नई रणनीति, सड़क से सदन तक करेगी संघर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 80 फीसदी प्राथमिक सहकारी समितियों पर भाजपा का कब्जा, लखनऊ में 76 में से 61 पर भाजपा जीती


अपर मुख्य सचिव, वित्त प्रशांत त्रिवेदी ने अगले वित्त वर्ष में भी इन योजनाओं में अधिक से अधिक केंद्रांश हासिल करने के लिए जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, केंद्रांश प्राप्त होने की प्रत्याशा में भी वित्त विभाग की सहमति लेकर राशि जारी हो सकेगी, जिसे उस योजना के एसएनए (सिंगल नोडल अकाउंट) में रखा जाएगा। केंद्रांश प्राप्त करने के लिए प्रशासकीय विभाग प्रभावी कार्यवाही करेंगे। इस संबंध में अपने प्रयासों और उपलब्धियों से प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को वित्त विभाग को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed