{"_id":"62f8dca2ac956e1cbf143141","slug":"up-government-employees-will-get-booster-dose-from-16-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कर्मचारियों को एहतियाती खुराक के लिए अभियान 16 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कर्मचारियों को एहतियाती खुराक के लिए अभियान 16 अगस्त से
Sun, 14 Aug 2022 04:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Aug 2022 04:59 PM IST
सार
यूपी सरकार के कर्मचारियों को कोरोना की बूस्टर डोज देने के लिए 16 अगस्त से अभियान चलाया जाएगा। जहां 100 से अधिक कर्मचारी हैं वहां टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को कोविड टीके की एहतियाती खुराक देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 16 से शुरू होकर 23 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के जिन कार्यालयों में 100 या इससे अधिक कर्मचारी हैं, वहां टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। इन केंद्रों पर कर्मचरियों को निशुल्क एहतियाती खुराक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के तहत कर्मचारियों को टीके की एहतियाती खुराक लगवाएं और पोर्टल पर इसे अपडेट भी कराएं।
विज्ञापन