फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Government directs to record video of independence day celebrations in all madrsa of state

15 अगस्त पर मदरसों की होगी वीडियोग्राफी, फहराना होगा तिरंगाः यूपी सरकार

Fri, 11 Aug 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Submitted by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Submitted by: विकास जांगड़ा Updated Fri, 11 Aug 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
UP Government directs to record video of independence day celebrations in all madrsa of state
yogi
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने इस बार मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह पहला मौका है जब ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि यूपी मदरसा बोर्ड की तरफ से जारी इस आदेश का विरोध भी शुरू हो गया है। मदरसा संगठनों ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें शक की नजरों से देखा जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल मदरसा परिषद बोर्ड की ओर से 3 अगस्त को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को एक पत्र भेजा गया है, इसमें निर्देश दिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे झंडारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर जिले के अल्पसंख्यक अधिकारी को सौंपने का भी निर्देश दिया गया है।
  मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता का कहना है, मदरसों में इस तरह की गाइडलाइन हमेशा जारी होती है। इस बार सिर्फ ये नया है क‌ि वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। हालांक‌ि वीड‌ियोग्राफी की मंशा किसी पर नजर रखना नहीं बल्क‌ि आदेश के साथ ये भी बताया गया है क‌ि अच्छे कार्यक्रम करने वाले मदरसों को प्रोत्साहित क‌िया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed