फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government cautioned about Omicron, instructions to increase vaccination, Chief Secretary said that DM should check medical facilities himself

यूपी : शासन ने ओमिक्रॉन को लेकर किया सावधान, वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने कहा कि डीएम चिकित्सकीय सुविधाओं को खुद करें चेक

Mon, 20 Dec 2021 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Dec 2021 11:25 PM IST
सार

मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल के जरिए अस्पतालों में पीकू  बेड्स की उपलब्धता, उपकरणों, वेंटीलेटर्स, ऑक्सीजन प्लांट्स की क्रियाशीलता, स्टाफ  व दवाओं की उपलब्धता का सत्यापन किया जाए।

विज्ञापन
UP: Government cautioned about Omicron, instructions to increase vaccination, Chief Secretary said that DM should check medical facilities himself
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने ओमिक्रॉन को लेकर सभी जिलों को सतर्क किया है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि यह संक्रमण कई देशों के साथ भारत में भी आ गया है, इसलिए सावधान रहना होगा। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो। वैक्सीनेशन का लक्ष्य सभी जिलों में जल्द पूरा किया जाए। वैक्सीनेशन ही लोगों की जान बचायेगा। यही नहीं उन्होंने सभी अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने और जिलाधिकारियों से स्वयं निरीक्षण करने को कहा है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल के जरिए अस्पतालों में पीकू  बेड्स की उपलब्धता, उपकरणों, वेंटीलेटर्स, ऑक्सीजन प्लांट्स की क्रियाशीलता, स्टाफ  व दवाओं की उपलब्धता का सत्यापन किया जाए। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने और सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने पब्लिक एड्रेस सिस्टम को दुरुस्त करने व इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम को एक्टिवेट करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना से मृतक के आश्रितों को अनुग्रह सहायता का भुगतान तत्परता से कराने को भी कहा गया।
विज्ञापन


561 में 551 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील, दो शिक्षित स्टाफ जरूरी
मुख्य सचिव ने कहा है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स को एक बार चेक करा लिया जाए। प्लांट में दो शिक्षित तकनीकी स्टाफ  की तैनाती जरूर हो। बैठक में बताया गया कि कुल 561 में 551 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो गए हैं। बाकी 10 प्लांट 31 दिसंबर से पहले क्रियाशील हो जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड गवर्नेंस वीक 25 दिसंबर तक
समीक्षा बैठक में बताया गया कि पूरे प्रदेश में 20 से 25 दिसंबर तक गुड गवर्नेंस वीक मनाया जा रहा है। इस दौरान जन शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए अभियान चलाया जाए। जन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। साथ ही गुड गवर्नेंस वीक में हुए कार्यों की रिपोर्ट मुख्यालय में सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाए।

ठंड से न हो गोवंश की मृत्यु, सौ करोड़ की राशि इसी माह जारी होगी
मुख्य सचिव ने कहा है कि ठंड से किसी गोवंश की मृत्यु न हो। आश्रय केंद्रों में पर्याप्त शेड, भूसा, चारा, पानी व इलाज के इंतजाम हों। जिलाधिकारी साप्ताहिक निरीक्षण कराएं। निराश्रित गोवंश सड़कों पर न दिखें। डीपीआरओ व बीडीओ अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को आश्रय केंद्रों में भिजवाएं व उनकी इयर टैगिंग भी कराएं। उन्होंने बताया कि गो आश्रय केंद्रों की व्यवस्था व गोवंश सहभागिता योजना के लिए धन की कमी नहीं है। 100 करोड़ रुपये की धनराशि इसी माह अवमुक्त की जा रही है। जनवरी 2022 में भी 100 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।

रैन बसेरों का सत्यापन कराएं जिलाधिकारी
मुख्य सचिव ने कहा कि शीतलहर को देखते हुए सभी जिलाधिकारी रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाकर निरीक्षण कराएं। कोई भी व्यक्ति सड़क अथवा खुले में सोता हुए न मिले। रैन बसेरों की स्थापना, कंबल, अलाव आदि के लिए पर्याप्त धनराशि जिलों को भेजी जा चुकी है।


इसके अलावा उन्होंने जल जीवन मिशन, उर्वरकों की उपलब्धता, धान खरीद व भुगतान की अद्यतन स्थिति, तालाबों से अतिक्रमण हटाने की प्रगति, किसानों को भूमि का प्रतिकर भुगतान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, जन शिकायतों के निस्तारण आदि की भी समीक्षा की। इस मौके पर सभी संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed