{"_id":"5e95b03d8ebc3e78b032c5ef","slug":"up-government-cancels-its-construction-work-after-the-declaration-of-lockdown-till-3-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 15 अप्रैल से नहीं शुरू होंगे निर्माण कार्य, राज्य सरकार ने वापस लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 15 अप्रैल से नहीं शुरू होंगे निर्माण कार्य, राज्य सरकार ने वापस लिया फैसला
Tue, 14 Apr 2020 06:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Apr 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद यूपी सरकार ने भी 15 अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के अपने फैसले पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
इस पर बयान जारी करते हुए कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश की निर्माण समिति ने 15 अप्रैल से निर्माण कार्यों को पुन: प्रारंभ करने के फैसले को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन पर भारत सरकार की गाइड लाइन के अध्ययन के बाद बैठक कर निर्माण कार्यों को पुन: प्रारंभ करने की सूचना दी जाएगी।