फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government approves the decision of developing state capital region by cabinet by circulation.

UP: राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के गठन का रास्ता साफ, जल्द जारी होगी अधिसूचना

Wed, 17 Jul 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Jul 2024 12:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ समेत उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और बाराबंकी को मिलाकर एससीआर बनाने का फैसला किया है। इसके लिए पिछले दिनों अध्यादेश जारी किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र और अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के गठन की व्यवस्था दी गई थी।

विज्ञापन
UP government approves the decision of developing state capital region by cabinet by circulation.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आसपास के छह शहरों को मिलाकर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) बनाने को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। सरकार ने इसके लिए 'राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण' के गठन को मंजूरी दे दी है। इससे संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी है। अब जल्द इसकी अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद प्राधिकरण में किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार ने लखनऊ समेत उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और बाराबंकी को मिलाकर एससीआर बनाने का फैसला किया है। इसके लिए पिछले दिनों अध्यादेश जारी किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र और अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के गठन की व्यवस्था दी गई थी। इसी के तहत सरकार ने उप्र राज्य राजधानी क्षेत्र व इसके लिए प्राधिकरण का गठन किया है। विकास प्राधिकरण गठन किए जाने में राज्य सरकार पर किसी भी प्रकार का व्यय भार प्रस्तावित नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्राधिकरण गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि एसीआर के गठन से लखनऊ के साथ ही आसपास के सभी पांच अन्य शहरों का जहां सुनियोजित विकास किया जाएगा, वहीं इन शहरों में नागरिक और अवस्थापना सुविधाओं का भी तेजी से विकास किया जा सकेगा। एससीआर बनने से प्रदेश के आर्थिक विकास को भी गति दी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed