फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up Government approved proposals 28 new Nagar Panchayats formed in UP Range expansion of 23 municipalities

यूपी में 28 नई नगर पंचायतों का गठन, 23 नगर निकायों का सीमा विस्तार, सरकार ने दी प्रस्तावों को मंजूरी

Mon, 21 Dec 2020 09:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Dec 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
up Government approved proposals 28 new Nagar Panchayats formed in UP Range expansion of 23 municipalities
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
यूपी सरकार ने प्रदेश में 28 नई नगर पंचायतों के गठन का फैसला किया है। साथ ही गोरखपुर और वाराणसी नगर निगमों समेत कुल 21 अन्य नगर निकायों के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। जिन अन्य नगर निकायों का सीमा विस्तार किया गया है उनमें 9 नगर पालिका परिषद और 12 नगर पंचायतें शामिल हैं। 
विज्ञापन


सरकार ने इससे संबंधित प्रस्तावों को सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रदेश में नगर निकायों की संख्या 707 से बढ़कर 735 हो गई हैं।
विज्ञापन


नगर विकास विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक 276 राजस्व गांवों को शामिल करते हुए 28 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। जबकि 77 राजस्व गावों को शामिल करते हुए 12 नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया है। इसके साथ ही 102 राजस्व गांवों को शामिल करते हुए नौ नगर पालिका परिषदों की सीमा बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार नगर निगम गोरखपुर में एक और नगर निगम वाराणसी में नौ राजस्व गांवों को शामिल करते हुए सीमा विस्तार किया गया है। इस प्रकार प्रदेश में अब नगर निगमों की संख्या 17, नगर पालिका परिषद की संख्या 200 और नगर पंचायतों की संख्या 518 हो जाएंगी।

नई नगर पंचायतों के गठन और पुराने के विस्तार के बाद प्रदेश के शहरी क्षेत्र की जनसंख्या में 905700 और  57474 हेक्टेयर क्षेत्रफल की वृद्धि हुई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर 31.16 प्रतिशत शहरी क्षेत्र है। 

आंकड़े़ के मुताबिक प्रदेश में मात्र 22 फीसदी ही शहरी क्षेत्र है। इस हिसाब से यूपी काफी पीछे है। इसे ध्यान में रखकर ही प्रदेश सरकार प्रदेश में शहरीकरण का आंकड़ा बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों ही 20 हजारा की आबादी वाले कस्बों में रहने वाले लोगों को भी शहरी सुविधाएं देने के लिए नगर पंचायतों के गठन का फैसला किया था। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया था। जिसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई गई है।

इन 28 नई नगर पंचायतों का हुआ गठन
- रामसनेही घाट (बाराबंकी), खिरौनी-सचित्तागंज व कुमारगंज (अयोध्या), कंचौसी (कानपुर देहात), असोथर (फतेहपुर), ढकवा (प्रतापगढ़), चरवा (कौशांबी), रामगंज (प्रतापगढ़), महमूदपुरमाफी (मुरादाबाद), सूजाबाद (वाराणसी), सैदनगली (अमरोहा), जवां सिंकन्दरपुर, गभाना, टप्पल व बरौली (अलीगढ़), मऊ (चित्रकूट), राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज (अंबेडकर नगर), कैसरगंज(बहराइच), रटौल (बागपत), रतसड़कला (बलिया), कप्तानगंज, मुंडेरवा व नगर बाजार व गणेशपुर (बस्ती), कलान (शाहजहांपुर), अचलगंज (उन्नाव), चौक (महराजगंज)

इन निकायों के सीमा का हुआ विस्तार

नगर निगम:
वाराणसी: वाराणसी नगर निगम की सीमा में 9 राजस्व ग्रामों को शामिल करते हुए सीमा का विस्तार किया गया है।
गोरखपुर:- गोरखपुर नगर निगम में एक राजस्व ग्राम को शामिल किया गया है।
नगर पालिका परिषद- नवाबगंज (बाराबंकी) बहराइच, चित्रकूट, कन्नौज, भदोही, जायस (अमेठी), पुखरायां (कानपुर देहात), गौरा बरहज (देवरिया), मारहरा (एटा)।
नगर पंचायते- हरगांव (सीतापुर), परशदेपुर (रायबरेली), औरास (उन्नाव), गोलाबाजार (गोरखपुर), बबेरू, नरैनी व तिंदवारी (बांदा), कुलपहाड़ (महोबा), ओबरा व चोपन (सोनभद्र), हरैया (बस्ती), रामपुरा (जालौन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed