फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up Government alert on Diwali Ambulances will remain active 24 hours in the state

दिवाली पर सरकार अलर्ट: प्रदेश में 24 घंटे सक्रिय रहेंगी एंबुलेंस, इमरजेंसी के लिए लगाया गया अतिरिक्त स्टॉफ

Sun, 12 Nov 2023 06:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Nov 2023 06:59 AM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी अस्पतालों के मुख्य अधीक्षकों, मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्यों व अधीक्षकों एवं संस्थान के निदेशकों को हर स्तर पर सक्रिय रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
up Government alert on Diwali Ambulances will remain active 24 hours in the state
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दीपोत्सव पर प्रदेश के सभी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट कर दिया है। हर अस्पताल में सांस व झुलसने के मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार किया गया है। इमरजेंसी में दवा से लेकर स्टाफ तक की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इस दौरान एंबुलेंस 108 और 102 को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी अस्पतालों के मुख्य अधीक्षकों, मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्यों व अधीक्षकों एवं संस्थान के निदेशकों को हर स्तर पर सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। त्यौहार में अपरिहार्य कारणों को छोड़कर अन्य अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। एंबुलेंस सेवा के पायलट व ईएमटी एव अन्य कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी स्थान पर बर्न केस, मद्यपान की वजह से सड़क दुर्घटना, फूड प्वॉयजनिंग सहित अन्य घटना होने पर सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


एंबुलेंस सेवा प्रदाता ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि एंबुलेंस बेड़े समेत पूरी टीम को दीपोत्सव के दौरान रिस्पाॅंस टाइम कम करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। अब तक करीब 10 करोड़ से ज्यादा मरीजों को सेवा दी गई है। स्टेट हेड संदीप दुबे ने बताया कि 102 व 108 के माध्यम से मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली को लेकर अस्पताल तैयार, बेड रिजर्व
 दिवाली को लेकर अस्पतालों ने तैयारियां पूरी कर ली है। डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। दवाओं का स्टॉक इमरजेंसी में रख दिया गया है। बर्न यूनिट व आईसीयू में बेड रिजर्व किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। अपरिहार्य स्थिति में अवकाश स्वीकृत होगा। सोमवार तक यह आदेश लागू रहेगा। उसके बाद पूर्व की तरह व्यवस्था चलेगी।


बलरामपुर, सिविल, लोहिया, केजीएमयू, लोकबंधु समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों में 150 से ज्यादा बेड रिजर्व हैं। बर्न यूनिट में करीब 50 बेड रिजर्व हैं। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. अतुल मेहरोत्रा के मुताबिक, इमरजेंंसी से लेकर बर्न वार्ड में बेड रिजर्व हैं। 12 बेड बर्न यूनिट में हैं। केजीएमयू प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय कुमार ने बताया 35 बेड बर्न यूनिट में आठ बेड आईसीयू में है। लोकबुंध अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 15 बेड आरक्षित किए गए हैं। जनरल सर्जन, ईएनटी समेत दूसरे विशेषज्ञों की ऑनकॉल ड्यूटी लगाई गई है।

मदद के लिए यहां करें फोन

केजीएमयू
9415200444
सीएमओ कंट्रोल रूम
0522-2622080
लोकबंधु
9044525660
लोहिया संस्थान
8176007286
एम्बुलेंस
102 और 108

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed