फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government 88 new industrial units will be set up in state

प्रदेश में 88 नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का रास्ता साफ, 9000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Sun, 17 May 2020 10:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 May 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
up government 88 new industrial units will be set up in state
फाइल फोटो
प्रदेश सरकार ने 88 नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए 46.94 एकड़ जमीन का आवंटन कर दिया है। इनमें खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग उद्योग, केमिकल, टेक्सटाइल सेक्टर के प्रोजेक्ट स्थापित होंगे। 
विज्ञापन


इनमें करीब 700 करोड़ रुपये की पूंजी का निवेश होगा और लगभग 9000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि लॉकडाउन अवधि में यूपीसीडा ने उद्यमियों से प्राप्त 590 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण कर दिया है। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, मैपी इंडस्ट्रीज, डीएस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, गुरुनानक इंटरप्राइजेज, कृष्णा ऑर्गेनिक तथा मौर्य मोल्ड उद्योग आदि को जमीन आवंटित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना करेगी। इस प्रोजेक्ट में विदेशी तकनीकी का प्रयोग होगा। मैपी उद्योग, इटली का प्रतिष्ठित उद्यम समूह है। यह विदेशी निवेश पर आधारित परियोजनाएं स्थापित करेगा। 

भवन मानचित्र अनुमोदन के 22 आवेदन, 65 परियोजनाओं के समय विस्तार, लीज डीड रजिस्ट्री से जुड़े 136, लीज डीड बंधक रखे जाने के 36 आवेदन तथा उत्पादनरत होने, अनादेय प्रमाण-पत्र, भूखंडों पर किरायेदारी संबंधित आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed