यूपी: प्रदेश के बिजली उपभोक्तों के लिए अच्छी खबर, दिसंबर में भी कम आएगा बिल, आदेश जारी
Electricity bill in UP: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। दिसंबर के महीने में भी उनका बिजली बिल कम आएगा। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।
विस्तार
प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को दिसंबर के बिजली बिल में 3.32 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ईंधन अधिभार शुल्क में मिलने वाली इस छूट से उपभोक्ताओं को करीब 251 करोड़ का फायदा होगा। इस संबंध में पॉवर कॉर्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे दिसंबर में भी बिजली बिल कम आएगा।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत, अक्तूबर में 5.24 प्रतिशत, नवंबर में 9.17 प्रतिशत और अब दिसंबर में 3.32 प्रतिशत की राहत प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को मिलना सकारात्मक संकेत है।
कोटेदारों से अवैध वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई : मनोज पांडेय
खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि कोटेदारों का शोषण, अवैध वसूली या भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। वह रविंद्रालय में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोटेदारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। वहीं, कोटेदार भी गरीब और जरूरतमंद लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक राशन दें। वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतें और किसी लाभार्थी को अपमानित या परेशान न करें। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के करीब 16 करोड़ लाभार्थियों तक खाद्यान्न पहुंचाने में कोटेदारों की अहम भूमिका है। उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाने के फैसले पर संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री का आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने इसे हजारों कोटेदारों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
