{"_id":"65d2b89ef9b51d41810f27be","slug":"up-gift-to-ias-anjaneya-singh-who-sent-azam-to-jail-deputation-increased-again-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजम को जेल भिजवाने वाले आईएएस आंजनेय सिंह को तोहफा, प्रतिनियुक्ति फिर बढ़ी, जारी हुए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजम को जेल भिजवाने वाले आईएएस आंजनेय सिंह को तोहफा, प्रतिनियुक्ति फिर बढ़ी, जारी हुए आदेश
Mon, 19 Feb 2024 07:40 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 19 Feb 2024 07:40 AM IST
सार
सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को जेल भिजवाने वाले आईएएस आंजनेय कुमार सिंह को प्रदेश सरकार का तोहफा मिला है।
विज्ञापन
आईएएस आंजनेय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को जेल भिजवाने वाले आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की अवधि एक बार फिर छह माह बढ़ा दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने आदेश जारी कर दिया है। आंजनेय वर्ष 2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मुरादाबाद के कमिश्नर हैं।
विज्ञापन
वे अखिलेश सरकार में वर्ष 2016 में यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। बुलंदशहर और फतेहपुर के डीएम रहने के बाद उन्हें 15 फरवरी 2019 को रामपुर का डीएम बनाया गया। फरवरी 2019 में आजम खां के आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उन्होंने कार्रवाई करवाई, इसमें आजम को जेल भी हुई। रामपुर के डीएम के बाद उन्हें दो मार्च 2021 को मुरादाबाद का कमिश्नर बनाया गया।
विज्ञापन
डीओपीटी के सामान्य नियमों के तहत किसी भी आईएएस अधिकारी को दूसरे राज्य में अधिकतम पांच वर्ष तक प्रतिनियुक्ति पर रखा जा सकता है। उसके बाद मूल कैडर में वापसी कर दी जाती है। लेकिन आंजनेय कुमार सिंह को यूपी में साढ़े सात साल से ज्यादा का समय हो चुका है। उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि 14 फरवरी 2024 को पूरी हो चुकी थी। पिछले दिनों यूपी सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र ने विशेष निर्णय के तहत मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन