फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP gets first position at national level in Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में यूपी को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

Wed, 24 Feb 2021 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Feb 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
UP gets first position at national level in Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बुधवार को दिल्ली में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ग्रहण किया।
विज्ञापन


शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री के किसान हित की नीतियों और योजनाओं का उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सफल क्रियान्वयन का यह नतीजा है कि प्रदेश को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार शासन से लेकर ग्राम स्तर तक के लोगों के सुनियोजित प्रयास का परिणाम है।
विज्ञापन


शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब इस योजना का शुभारंभ किया तो उस समय देश के एक करोड़ किसानों को धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। इसमें उतर प्रदेश के 40 लाख लाभार्थी थे। वर्तमान में प्रदेश के 2 करोड़ 42 लाख किसानों को योजना के अंतर्गत कम से कम एक किस्त प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed