{"_id":"69e5104d2283caca0d027daa","slug":"up-ganga-expressway-site-inspected-in-hardoi-strict-instructions-to-officers-regarding-preparations-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे स्थल का निरीक्षण, तैयारियों को लेकर अफसरों को सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे स्थल का निरीक्षण, तैयारियों को लेकर अफसरों को सख्त निर्देश
Sun, 19 Apr 2026 10:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:56 PM IST
सार
औद्योगिक विकास आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), यूपीडा दीपक कुमार ने बिलग्राम तहसील के ग्राम श्यामपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी जरूरी इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन
यूपीडा के सीईओ ने किया निरीक्षण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक विकास आयुक्त एवं यूपीडा के सीईओ दीपक कुमार ने हरदोई के बिलग्राम में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को औद्योगिक विकास आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), यूपीडा दीपक कुमार ने बिलग्राम तहसील के ग्राम श्यामपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी जरूरी इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां तय समयसीमा में पूरी हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को व्यापक स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाली एक प्रमुख परियोजना है। करीब 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस एक्सप्रेसवे की डिजाइन स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। यह परियोजना मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत 12 जिलों को जोड़ते हुए क्षेत्रीय विकास को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त लखनऊ, एडीजी जोन लखनऊ, एडीजी ट्रैफिक, जिलाधिकारी हरदोई, यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरिप्रताप शाही और वित्त नियंत्रक संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।