{"_id":"6a0546edb22b9f3dc70bb9e0","slug":"up-fuel-saving-campaign-continues-cm-yogi-reduces-convoy-by-50-percent-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बढ़ चला तेल बचत का कारवां, मुख्यमंत्री योगी ने 50 प्रतिशत घटाया काफिला, अन्य मंत्रियों ने भी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बढ़ चला तेल बचत का कारवां, मुख्यमंत्री योगी ने 50 प्रतिशत घटाया काफिला, अन्य मंत्रियों ने भी कटौती
Thu, 14 May 2026 09:22 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 14 May 2026 09:22 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेल बचाने की अपील के बाद अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या 50 फीसदी तक कम कर दी है। उन्हीं की तरह अन्य मंत्रियों ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या को घटा दिया है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कम की अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रदेश सरकार ने अमल करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी शुरुआत खुद अपने काफिले से करते हुए सरकारी वाहनों की संख्या में 50 फीसदी कटौती कर दी है। उनके इस कदम के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्रियों ने भी अपने सुरक्षा और सरकारी काफिलों को छोटा कर दिया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने फ्लीट के वाहनों की संख्या आधी करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का पालन किया जाएगा। राष्ट्रहित सर्वोपरि है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी अपनी फ्लीट के वाहनों की संख्या को आधा कर दिया है। इसके अलावा कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी अपनी एस्कॉर्ट की गाड़ियों को वापस कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रतीक की मौत: किचन में सुबह चार बजे अचेत पड़े मिले, नौकर ने यहां लगाया फोन; घर पर नहीं थीं पत्नी अपर्णा; एक क्लिक में पूरी कहानी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी सिपाही भर्ती: परीक्षार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 8 से 10 जून के बीच होगी परीक्षा; 28.86 लाख होंगे शामिल
स्टांप तथा पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने केवल एक एस्कॉर्ट वाहन का उपयोग करने का निर्णय लिया है। चीनी एवं गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार ने अपनी फ्लीट के सभी वाहनों को लौटा दिया है। उन्होंने सिर्फ एक ही वाहन से चलने का फैसला किया है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी खुद के फ्लीट में कटौती करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक करके सरकारी वाहनों का उपयोग कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को बुलाई गई बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिया कि वह वरिष्ठ अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना निदेशालय न आएं और वर्चुअल मीटिंग के जरिये ही बैठक करें।
विधानसभा समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित
ईंधन बचाने के अभियान के तहत विधानसभा की विभिन्न संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित अध्ययन भ्रमण कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पीएम की अपील के बाद इसका आदेश दिया है।