फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Free Ayurveda, Homeopath and Unani medicines given to more than 1.25 lakh infected people

यूपी : सवा सात लाख से ज्यादा संक्रमितों को दी गई निशुल्क आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी औषधियां

Tue, 11 May 2021 08:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 May 2021 08:39 AM IST
सार

कोरोना की वैश्विक महामारी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर संक्रमितों के उपचार में मेडिकल और आयुष किट रामबाण साबित हो हरी है। एलोपैथ से लेकर आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी औषधियां होम आइसोलेट संक्रमितों को निशुल्क दी जा रही हैं।

विज्ञापन
UP: Free Ayurveda, Homeopath and Unani medicines given to more than 1.25 lakh infected people
आयुर्वेद

विस्तार

कोरोना की वैश्विक महामारी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर संक्रमितों के उपचार में मेडिकल और आयुष किट रामबाण साबित हो हरी है। एलोपैथ से लेकर आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी औषधियां होम आइसोलेट संक्रमितों को निशुल्क दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेट और क्वारंटीन 90 फीसदी से अधिक संक्रमितों को मेडिकल किट दिया जा रहा है। जबकि आयुष विभाग की ओर से 13 अप्रैल से छह मई तक 25 दिनों में नौ लाख 18 हजार 577 लोगों को निशुल्क आयुष किट दी गई है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने हाल ही में आयुष विभाग को निर्देशित किया था कि कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए निशुल्क मेडिकल किट के अलावा आयुष किट भी दी जाए। सीएम के निर्देश पर होम आइसोलेशन में रह रहे 90 फीसदी से ज्यादा लोगों को अभियान चलाकर निशुल्क मेडिकल किट दी गई है। ऐसे ही आयुष विभाग ने भी अभियान चलाकर होम आइसोलेट और क्वारंटीन संक्रमितों को निशुल्क किट दिया है।
विज्ञापन


13 अप्रैल से सात मई तक नौ लाख 18 हजार 577 लोगों को निशुल्क किट दी गई है। इसमें 75572 लोगों को आयुष किट, 58,339 लोगों को आयुष काढ़ा, सात लाख 82 हजार 793 लोगों को होम्योपैथी औषधि, 5450 लोगों को यूनानी किट और 6565 लोगों को यूनानी जोशांदा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अपर मुख्य सचिव आयुष प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर विभाग की ओर से लगातार होम आइसोलेशन में रहे रहे लोगों को किट का वितरण निशुल्क किया जा रहा है, इन दवाओं के सेवन से बड़ी संख्या में लोग घर पर ही उपचार कर स्वस्थ हो रहे हैं। इसके अलावा लोगों को इम्यूनिटी बूस्ट करने के योग आदि के टिप्स भी दिए जा रहे हैं। 

तीन दिनों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को दिया निशुल्क किट

आयुष विभाग की ओर से पिछले तीन दिनों में 1,52,159 होम आइसोलेटेड और क्वारंटीन लोगों को निशुल्क किट दिया गया है। सात मई को 9526 लोगों को आयुर्वेदिक, 39,985 लोगों को होम्योपैथिक और 597 लोगों को यूनानी औषधियां दी गई हैं, यानि एक दिन में कुल 50,108 लोगों को निशुल्क औषधियां दी गई हैं। ऐसे ही छह मई को 47,359 और आठ मई को 54692 लोगों को औषधियां दी गई हैं। 


अप्रैल में सात लाख 23 हजार 190 लोगों को औषधियां दीं
अगर सिर्फ पिछले माह अप्रैल की बात करें, तो आयुष विभाग की ओर से सात लाख 23 हजार 190 लोगों को औषधियां दी गई हैं। इसमें 91,692 संक्रमितों को आयुर्वेदिक, 6,28,300 संक्रमितों को होम्योपैथिक और 3198 संक्रमितों को यूनानी दवाइयां दी गई हैं। महज दो दिनों तीन और चार मई को 55,579 संक्रमितों को दवाइयां दी गई हैं। इसमें 6848 आयुष किट, 7644 आयुष काढ़ा, 45904 होम्योपैथी औषधि, 959 यूनानी किट और 1820 यूनानी जोशांदा दी गई है। 

ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया, जिन्हें दवाएं खाने के बाद भी गंभीर स्थिति हुई हो: प्रो. एसएन सिंह
आयुर्वेद सेवाएं के निदेशक प्रो. एसएन सिंह कहते हैं कि आयुष विभाग की ओर से दिए जा रहे किट संक्रमण को रोकने में सौ फीसदी कारगर हैं। ऐसा अभी तक कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है, जिन्हें दवाएं खाने के बाद भी गंभीर स्थिति हुई हो। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को 10 से 15 दिनों में आराम मिल जा रहा है। इसके अलावा लोगों को योग में अनुलोम, विलोम और प्राणायम के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। किट में आयुष काढ़ा, संशमनी वटी, आयुष 64, अगस्तहरितकी और अणुतैल दिया जा रहा है।

आयुष ऐप से विशेषज्ञों से पूछिए सवाल
आयुष विभाग के आयुष कवच ऐप के माध्यम से सुबह आठ बजे से योगाभ्यास और शाम पांच बजे से आयुष संवाद जल्द शुरू होने वाला है। इसमें कोरोना संक्रमण से बचाव, रोकथाम और औषधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आयुष विभाग के 20 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल से भी ऐप के माध्यम से सवाल किया जा सकता है, जिसका जवाब विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे। आयुष ऐप को 20 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed