फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Free AI course in Hindi launched for AKTU students; HCL GUVI-OpenAI to provide training.

यूपी: एकेटीयू के छात्रों के लिए हिन्दी में निःशुल्क एआई कोर्स लॉन्च, एचसीएल गुवी-ओपनएआई देंगे प्रशिक्षण

Tue, 15 Sep 2026 06:29 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 15 Sep 2026 06:29 PM IST
सार

एकेटीयू के छात्रों के लिए हिन्दी में एआई का निःशुल्क कोर्स शुरू किया गया है। एचसीएल गुवी और ओपेन एआई के सहयोग से तैयार इस कोर्स में छात्रों को एआई और चैटजीपीटी टूल्स के सही उपयोग की जानकारी मिलेगी। पहले चरण में परिसर के छात्रों को सुविधा मिलेगी, बाद में संबद्ध संस्थानों के छात्र भी जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन
UP: Free AI course in Hindi launched for AKTU students; HCL GUVI-OpenAI to provide training.
एआई सर्टिफिकेट कोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के छात्र अब हिन्दी में एआई का कोर्स निःशुल्क कर सकेंगे। छात्रों के लिए यह कोर्स एचसीएल गुवी और ओपेन एआई ने एकेटीयू के तत्वावधान में लांच किया है। माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में हिन्दी में एआई का कोर्स दी भारत एआई इनेशिएटिव लांच किया। पहले फेज में कंपनी की ओर से एकेटीयू के छात्रों के लिए यह कोर्स उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

 

एआई के सही उपयोग का मिलेगा प्रशिक्षण

कंपनी ने उत्तर प्रदेश के छात्रों को देखते हुए कोर्स को हिन्दी में तैयार किया है। ताकि छात्रों को कोर्स आसानी से समझ में आ सके। चूंकि वर्तमान और भविष्य में रोजगार और उद्यमिता के लिए एआई सबसे महत्पपूर्ण तकनीकी है। इसलिए इस कोर्स के जरिए छात्र आसानी से एआई को समझ सकेंगे। डेढ़ घंटे के कोर्स में एआई एक्सपर्ट छात्रों को चैटजीपीटी टूल्स के सही उपयोग की जानकारी देंगे। 

एआई टूल्स को निर्देशित करने का सही तरीका बताएंगे। जिससे कि छात्र इस तकनीकी को बेहतर तरीके से अपने लिए उपयोग कर सकें। साथ ही विभिन्न टूल्स की भी जानकारी दी जाएगी। लांचिंग के दौरान माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने कहा कि यह कोर्स विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए काफी लाभकारी होगा। खासकर हिन्दी में होने से छात्र आसानी से इसे समझ पाएंगे। शुरूआती चरण में विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययनरत छात्रों को कोर्स का एक्सेस मिलेगा। उसके बाद संबद्ध संस्थान के छात्र भी कोर्स निःशुल्क रूप से कर सकेंगे।

सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रो0 एसपी शुक्ल ने कहा कि आज एआई की दखल हर जगह है। भविष्य में आगे सफलता पानी है तो इसे अपनाना होगा। लेकिन एआई के सही उपयोग पर ज्यादा जोर होना चाहिए। छात्रों के लिए यह दो धारी तलवार है। इसलिए एआई को समाज की समस्याओं के समाधान में लगाना जरूरी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की ट्रेनिंग बेहद जरूरी

एचसीएल गुवी के फाउंडर एवं सीईओ अरूण प्रकाश ने विस्तार से कोर्स के बारे में बताया। कहा कि एआई आज के दौर की जरूरत है। छात्रों को पढ़ाई के साथ प्रोजेक्ट वर्क भी करना चाहिए। उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया। बताया कि कंपनी का लक्ष्य 10 लाख छात्रों तक इस कोर्स को ले जाना है। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो0 अरूणिमा वर्मा ने कहा कि यह कोर्स एकेटीयू के छात्रों को बेहतर बनाने में मदद करेगा। छात्रों की ट्रेनिंग बेहद जरूरी है। 

इस दौरान प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार, एसो0 डीन इनोवेशन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, उप परीक्षा नियंत्रक नेहा श्रीवास्तव, प्रतिभा शुक्ला एवं एचसीएल ग्रुप की एसो0 डायरेक्टर जीयूवी कीर्ति कर्म चंदानी, अपूर्व जौहरी, अभिषेक अहलावत, सारांश सक्सेना, यश शर्मा सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed