फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Four terrorists on five-day police custody remand; plot to terrorize the state; these cities were targeted

यूपी: पांच दिन की पुलिस रिमांड पर चारों आतंकी, प्रदेश को दहलाने की थी साजिश; ये शहर थे निशाने पर

Sat, 04 Apr 2026 08:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Apr 2026 08:02 PM IST
सार

UP ATS arrests :यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी साकिब, अरबाब, लोकेश एवं विकास को एटीएस के न्यायाधीश जैनेंद्र कुमार पांडे ने पांच दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया है।
 

विज्ञापन
UP: Four terrorists on five-day police custody remand; plot to terrorize the state; these cities were targeted
यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किए चार संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 देश के प्रमुख स्थानों, रेलवे ट्रैक के सिग्नल बॉक्स और वाहनों में आगजनी कर दहशत फैलाने की साजिश रचकर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आतंकी साकिब, अरबाब, लोकेश एवं विकास को एटीएस के न्यायाधीश जैनेंद्र कुमार पांडे ने पांच दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया है। एटीएस आरोपियों को पांच अप्रैल की सुबह 10 बजे से नौ अप्रैल की शाम छह बजे तक हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकेगी।

विज्ञापन


इसके पहले एटीएस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए 10 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली अर्जी दी गई। इसपर सुनवाई के लिए शनिवार को आरोपियों को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड अर्जी स्वीकार कर एटीएस की ओर से कहा गया कि सूचना मिली कि कुछ भारतीय व्यक्तियों का एक गिरोह है, जो पाकिस्तानी हैंडलरों के निरंतर संपर्क में है। 
विज्ञापन


यह गिरोह सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यमों से देश विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं राजनैतिक व्यक्तियों की रेकी कर उनकी जानकारी हासिल करना है। इसके बाद सभी जानकारी पाकिस्तानी हैंडलरों को उपलब्ध कराना है। अर्जी में यह भी कहा गया है कि सूचना के अनुसार रेलवे सिग्नल बॉक्स एवं वाहनों में आग लगाकर रेल यातायात को बाधित करने का प्रयास करेंगे। इससे सामूहिक जान माल का खतरा होगा और उनका वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलरों को भेज सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया किन स्थानों पर की गई रेकी 

 बहस के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपियों के पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का डाटा परीक्षण कराने व उनकी ओर से किन-किन स्थानों की रेकी की गई है यह भी पता लगाना है। इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों आदि का विश्लेषण कर उनके संबंध में गहन पूछताछ भी की जानी है। कहा गया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर किन-किन स्थानों की रेकी की गई है और उन स्थानों का चिन्हीकरण कर पॉइंट आउट मेमो तैयार किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी है। इसके अलावा आरोपियों ने किन-किन धार्मिक नेताओं एवं महत्वपूर्ण स्थान की रेकी की है, यह भी पता लगाना है। एटीएस ने आरोपियों को दो अप्रैल को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed